छत्तीसगढ़जांजगीर-चांपा

प्रदेश कांग्रेस संयुक्त महासचिव इंजी. रवि पाण्डेय ने प्रदेशवासियों को दी प्रथम पूज्य देव गणेश चतुर्थी की बधाई एवं शुभकामनाएं

जांजगीर चांपा। प्रदेश कांग्रेस संयुक्त महासचिव इंजी. रवि पाण्डेय ने प्रदेशवासियों को प्रथम पूज्य देव गणेश चतुर्थी की बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए उनके सुख, शांति और समृद्धि की कामना की है उन्होंने कहा कि भाद्रपद मास की शुक्ल पक्ष चतुर्थी को गणेश चतुर्थी पर्व अंचल में भी धूमधाम से मनाया जाता है।  भगवान गणेश जी को बुद्धि, विवेक, धन-धान्य, रिद्धि-सिद्धि
के कारक माना जाता है तथा सच्चे मन और विधि पूर्वक भगवान श्रीगणेश जी की पूजा करने से जीवन में सुख शांति और समृद्धि आती है। कोई भी शुभ कार्य बिना गणेश जी के पूरा नहीं हो सकता। इसीलिए सर्वप्रथम भगवान गणेश जी की पूजा और स्तुति की जाती है। उन्होंने कहा कि, गणेश चतुर्थी राष्ट्रीय एकता और सांस्कृतिक संकल्प को स्मरण करने का पुण्य दिवस है।