खरसियाछत्तीसगढ़जांजगीर-चांपा

संतान की सुख समृद्धि और दीर्घायु के लिए माताओं ने संतान सप्तमी पर्व मनाया, निर्जला व्रत रखकर की विशेष पूजा

जांजगीर-चांपा। खबर चांपा से है, जहां संतान की सुख समृद्धि व दीर्घायु के लिए माताओं ने संतान सप्तमी पर व्रत रखकर विधि विधान से माता गौरी और भगवान शिव की विशेष पूजा की। चांपा के सोनारपारा की माताओं ने आज संतान की सुख समृ़द्ध के लिए विशेष पूजा की। इस दौरान माताओं ने अपने संताने के लिए निर्जला व्रत रखते हुए शुद्धता का विशेष ध्यान रखा। साथ ही विधि विधान से पूजा अर्चना की गई। माताओं ने बताया कि इस पूजा में खीर पुरी का भोग लगाया जाता है। उन्होंने बताया कि 7 मालपुआ या फिर मीठी पुरी का भाग लगाना सर्वोत्तम माना गया है। साथ ही इस व्रत में रंगोली बनाकर चौकी में भगवान शिव और माता पार्वती की प्रतिमा स्थापित कर दोपहर में विशेष पूजा की गई।