छत्तीसगढ़जांजगीर-चांपाराजनीति

जांजगीर चांपा विधानसभा पहुंचेगी भाजपा की परिवर्तन यात्रा कल, जांजगीर में जनसभा को संबोधित करेंगे भाजपा के कई दिग्गज

जांजगीर-चांपा। छग भाजपा की निकाली दूसरे चरण की परितर्वन यात्रा 24 सितम्बर को दोपहर 3ः30 बजे जांजगीर-चांपा विधानसभा क्षेत्र में प्रवेश करेगी। घठोली चौक चांपा से जांजगीर कचहरी चौक तक भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा परिवर्तन यात्रा के साथ बाइक रैली निकाली जाएगी। परिवर्तन यात्रा चांपा के घठोली चौक से रेलवे स्टेशन चौक, गुरूनानक चौक, जीवनलाल साव चौक, बेरियर चौक एवं लछनपुर चौक होते हुए जांजगीर प्रवेश करेगी।

जांजगीर के कचहरी चौक में शाम 5 बजे विशाल जनसभा को अतिथि संबोधित करेंगे। परिवर्तन यात्रा का कार्यकर्ताओं द्वारा पूरे मार्ग में बाजे-गाजे एवं आतिशबाजी के साथ भव्य स्वागत किया जाएगा। कचहरी चौक सभा स्थल में छग के सुप्रसिद्ध कलाकर मोना सेन का सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित है। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि भारत सरकार के केन्द्रीय सहकारिता राज्य मंत्री बी.एल. वर्मा एवं केन्द्रीय जल संसाधन राज्य मंत्री बिश्वेष्वर टुडु तथा अति विषिश्ट अतिथि विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष नारायण चंदेल, पूर्व मंत्री एवं विधायक बृजमोहन अग्रवाल तथा सांसद गुहाराम अजगल्ले सहित भाजपा के अनेक वरिष्ठ नेता उपस्थित रहेंगे। इसी तरह 25 सितंबर को भारत सरकार के केन्द्रीय गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय परिवर्तन यात्रा कार्यक्रम के मुख्य अतिथि होंगे। 25 सितम्बर को सुबह 8ः30 बजे जांजगीर-नैला के अग्रसेन भवन में भाजपा के नेतागण जांजगीर-चांपा विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न समाज प्रमुखों से संपर्क भेट करेंगे। तत्पश्चात सुबह 9 बजे अग्रसेन भवन में ही प्रेसवार्ता करेंगे। यह परिवर्तन यात्रा सुबह 9ः45 बजे अग्रसेन भवन से प्रारंभ होकर नेताजी चौक, केरा रोड संतोषी मंदिर होते हुए ग्राम खोखरा पहुंचेगी। जहां मां मनका दाई मंदिर दर्शन करने के पश्चात सुबह 10ः30 बजे स्वागत सभा को मुख्य अतिथि संबोधित करेंगे। परिवर्तन यात्रा सुबह 11 बजे ग्राम कुटरा पहुंचेगी, जहां पर स्वागत सभा होगी। परिवर्तन यात्रा पामगढ़ विधानसभा क्षेत्र में प्रवेश करेगी। भाजपा जांजगीर-नैला नगर मण्डल अध्यक्ष आशुतोष गोस्वामी, चांपा नगर मण्डल अध्यक्ष गणेश श्रीवास, जांजगीर ग्रामीण मंडल अध्यक्ष भुवनेश्वर साहू, नवागढ़ मंडल अध्यक्ष जगदीश कश्यप ने भाजपा के सभी कार्यकर्ताओं एवं आम नागरिकों से अधिक से अधिक संख्या में कार्यक्रम में शामिल होने का आग्रह किया है।