छत्तीसगढ़जांजगीर-चांपा

आश्रम के बच्चों के साथ मना स्टार एंकर इशिका शर्मा का जन्मदिन, तिलक सेवा संस्थान अफरीद में नम आखों से किया गया इशिका को याद

जांजगीर-चांपा। सीजी लाइव न्यूज़ की स्टार एंकर रही इशिका शर्मा के जन्म दिवस पर आज तिलक सेवा संस्थान परिसर अफरीद में भोजन प्रसाद का वितरण किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ ईशिका शर्मा के तैल चित्र के सामने केक काटकर किया गया। बच्चो ने नम आंखों से इशिका को याद किया। वही संस्था प्रमुख केशव राठौर ने कहा स्टार एंकर भले ही आज हमारे बीच मौजूद नहीं है, लेकिन हमारी यादों में वो सदैव जिंदा रहेंगी।

आश्रम के बच्चों के साथ मना स्टार एंकर इशिका शर्मा का जन्मदिन, तिलक सेवा संस्थान अफरीद में नम आखों से किया गया इशिका को याद चौथा स्तंभ || Console Corptech
इस तरह पहले बच्चों के बीच अपना जन्मदिन मनाती थी इशिका।

एंकर ईशिका शर्मा पूर्व में अपना जन्म दिन इन्हीं बच्चो के बीच मनाती थी। इशिका समय समय पर बच्चो से मिलने आश्रम भी आया करती थी। लेकिन आज वो हमारे बीच मौजूद नहीं है। बेटी दिवस के मौके पर उनका जन्म दिन था। अपनी बिटिया की याद में पत्रकार गोपाल शर्मा ने बच्चो के बीच भोजन प्रसाद मिठाईयां एवं खाने की सामाग्रियों का वितरण कर बच्चों के बीच इशिका का जन्मदिन मनाया। इस मौके पर संस्था प्रमुख केशव राठौर, ओपी राठौर, पुष्पा चन्द्रा, राम यादव सहित इशिका के अभिभावक उपस्थित रहे।।

आश्रम के बच्चों के साथ मना स्टार एंकर इशिका शर्मा का जन्मदिन, तिलक सेवा संस्थान अफरीद में नम आखों से किया गया इशिका को याद चौथा स्तंभ || Console Corptech