Uncategorizedछत्तीसगढ़जांजगीर-चांपाराजनीति

ऊंची गाड़ी की छत पर खड़े होकर हाथ हिलाने से नहीं होता परिवर्तन, भाजपा की यात्रा परिवर्तन नहीं पर्यटन हैः गिरधारी यादव

जांजगीर-चांपा। भाजपा की परिवर्तन को लेकर प्रदेश कांग्रेस सचिव गिरधारी यादव ने तंज कसा है। उन्होंने कहा कि भाजपा अपने खोए भरोसे को फिर से हासिल करने असफल कोशिश कर रही है। परिवर्तन के नाम पर भाजपा पर्यटन कर रही है।

गिरधारी यादव ने कहा है कि भारतीय जनता पार्टी अपने 15 साल के कुशासन का प्रायश्चित करने के लिए परिवर्तन यात्रा निकाल रही है, जो भाजपा के केन्द्रीय मंत्रीयो के लिए महज एक पर्यटन जैसा हो गया है। श्री यादव ने कहा कि छत्तीसगढ़ में भूपेश बघेल की सरकार ने जन्म से लेकर मृत्यु तक और जवान से लेकर बुजुर्ग तक हर वर्ग के विकास के लिए कार्य किया है। हर वर्ग का भरोसा जीतने के बाद छत्तीसगढ़ में कांग्रेस की भूपेश सरकार भरोसे की सरकार बन चुकी है। भारतीय जनता पार्टी विकास के मुद्दे पर कोई भी बात करने के लायक नहीं है। उन्होंने जो 15 साल में नहीं किया, भूपेश सरकार ने अपने 5 वर्षों के कार्यकाल में उनसे ज्यादा कर दिखाया है। कांग्रेस के प्रदेश सचिव श्री यादव ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी के केंद्रीय स्तर के नेता छत्तीसगढ़ के कोने-कोने में परिवर्तन की मांग करने के लिए जनता के बीच जा रहे हैं, लेकिन जनता ना उन्हें देख रही है, ना सुन रही है। बड़ी-बड़ी गाड़ियों के छत के ऊपर खड़े होकर हाथ दिखाने से परिवर्तन की मांग पूरी नहीं हो सकती। क्योंकि भूपेश सरकार ने छत्तीसगढ़ के जन-जन का दिल जीता है और अपनी योजनाओं के माध्यम से चहूमुखी विकास करते हुए सब लोगों को सुखसुविधा प्रदान कर रही है।’