छत्तीसगढ़जांजगीर-चांपा

प्रदेश कांग्रेस संयुक्त महासचिव इंजी. रवि पाण्डेय ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं पूर्व प्रधानमंत्री स्व. लालबहादुर शास्त्री की जयंती पर किया याद

जांजगीर-चांपा। प्रदेश कांग्रेस संयुक्त महासचिव इंजी. रवि पाण्डेय ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं पूर्व प्रधानमंत्री स्व. लालबहादुर शास्त्री की जयंती पर उन्हें याद करते हुए नमन किया। उन्होंने कहा कि राष्ट्रपिता महात्मा गांधी ने अपने अहिंसा रूपी हथियार से अंग्रेजों के खिलाफ मुहिम छेड़ी और देश को आजाद कराया।

यही नहीं इस महापुरूष ने अपना पूरा जीवन राष्ट्रहित में लगा दिया। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के पास सत्य और अहिंसा के दो हथियार थे, जिन्होंने इसे भयावह और बेहद कठिन समय में अपनाया। शांति के मार्ग पर चलकर बड़े से बड़े आंदोलनों में आसानी से जीत हासिल की, वहीं बाकी लोगों के लिए भी वो प्रेरणास्त्रोत बनें। उन्होंने कहा कि राष्ट्रपिता महात्मा गांधी सादा जीवन, उच्च विचार और सोच वाली शख्सियत थे और फिर अपनी गलतियों से सीख लेने की सदैव कोशिश करते थे। वो आदर्शों पर चलने वाले शख्स थे और उनके जीन के इन्हीं आदर्शों ने उन्हें राष्ट्रपिता की संज्ञा दिलवाई। उन्होंने कहा कि 2 अक्टूबर को ही लालबहादुर शास्त्री की भी जयंती है। लालबहादुर शास्त्री को न सिर्फ एक सच्चे देशभक्त और महान स्वतंत्रता सेनानी के रूप में जाना जाता है, बल्कि उनकी छवि एक दूरदर्शी, ईमानदार और निष्ठावान राजनेता के रूप में है। उन्होंने अपने प्रधानमंत्री रहते हुए देश को कई संकटों से उबारा एवं देश की उन्नति एवं विकास में अपना महत्वपूर्ण योगदान दिया। शास्त्री ने दुग्ध उत्पादन बढ़ोतरी के लिए श्वेत कांति को भी बढ़ावा दिया।