क्राइमछत्तीसगढ़जांजगीर-चांपा

नाबालिग लड़की का मुंह दबाकर अपने सूने घर में ले गया और लूट ली आबरू, पुलिस के हत्थे चढ़ा आरोपी, देखिए क्या है पूरा मामला

जांजगीर-चांपा। बलौदा क्षेत्र में नाबालिग लड़की से दुष्कर्म की सनसनीखेज वारदात सामने आई है। आरोपी नाबालिक लड़की का मुंह दबाकर अपने सूने घर में ले गया और उसकी अस्मत लूट ली। पीड़िता ने परिजनों के साथ बलौदा थाना पहुंचकर मामले में रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

पूरा मामला बलौदा थाना क्षेत्र का है। पुलिस के अनुसार करीब 3-4 महीना पूर्व दहकोनी निवासी राज सिंह मिरी 21 वर्ष अक्सर लड़की को स्कूल आते-जाते समय परेशान करता था। लड़की ने उसे मना भी किया, लेकिन वह नहीं माना। आखिरकार लड़की ने यह बात अपने परिजनों को बताई, तब परिजनों ने राज सिंह मिरी और उसके परिजनों को समझाया था। बीते 8 अक्टूबर की रात करीब 8 बजे नाबालिग लड़की अपने घर के पास थी, तभी आरोपी राज मिरी आया और अपने साथ चलने को कहा। जब लड़की ने मना किया तो आरोपी उसके मुंह को दबाकर जबरदस्ती अपने सूने घर के कमरे में बंद कर उसकी आबरू तार-तार कर दी। लड़की जब चिल्लाने लगी तो मुंह को दबा कर आरोपी ने मारपीट की। आखिरकार पीड़िता किसी तरह से वहां से भागी और परिजनों के साथ थाना पहुंचकर रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस ने आरोपी राज सिंह मिरी के खिलाफ धारा 376, 342, 506 भादवि 4, 6 पाक्सो एक्ट के तहत आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।