छत्तीसगढ़जांजगीर-चांपा

चांपा में चुनावी सभा को संबोधित करेंगे केन्द्रीय गृहमंत्री अमित शाह कल, जनता को अमित शाह से उम्मीदें

जांजगीर-चांपा। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के बाद चांपा में कल सुबह 11.30 बजे भालेराय मैदान में भाजपा के स्टार प्रचारक व केंद्रीय गृहमंत्री की चुनावी सभा होगी, जिसमें वो भाजपा के पक्ष में चुनावी जनसभा को संबोधित करेंगे। चांपा की जनता को एकबार फिर भाजपा के अमित शाह से भी उम्मीदें है कि वो उनकी मांगों पर कितना खरा उतरते हैं। भारतीय जनता पार्टी जांजगीर-चांपा के जिला महामंत्री पुरूषोत्तम शर्मा, नगर मंडल चांपा के अध्यक्ष गणेश श्रीवास, जांजगीर-नैला नगर मंडल अध्यक्ष आशुतोष गोस्वामी, जांजगीर ग्रामीण मंडल अध्यक्ष भुवनेश्वर साहू, नवागढ़ मंडल अध्यक्ष जगदीश कश्यप नें भारतीय जनता पार्टी के सभी कार्यकर्ता एवं आम नागरिकों से अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होने का आग्रह किया है।
———