छत्तीसगढ़सक्ती

35 पाव देशी प्लेन शराब के साथ 01 आरोपी गिरफ्तार, जैजैपुर पुलिस की करवाई

सक्ती।  जिले  में हो रही अवैध शराब बिक्री एवम परिवहन की रोकथाम के लिए कड़ी कार्यवाही करने के परिपालन में पुलिस ने  मुखबिर की सूचना पर ग्राम सिंचाई कॉलोनी जैजैपुर में शराब रेड कार्यवाही की गई।  जहां आरोपी ईश्वर प्रसाद आदित्य पिता पीतांबर लाल आदित्य उम्र 31 साल सकिन ओडेकेरा थाना जैजैपुर के कब्जे से गवाहों के समक्ष 35 पाव (6.300 बल्क लीटर) देशी प्लेन शराब कीमती 2800/– रूपये जप्त कर कब्जा पुलिस लिया गया। आरोपी का कृत्य अपराध धारा 34 (2) आबकारी एक्ट का पाए जाने से दिनांक 31.03.2024 को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया। उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी निरीक्षक ललित चंद्रा के मार्गदर्शन में सहा. उप निरी. ताम्रकार, आर. संतोष मानिकपुरी, मुकेश सिदार , गोविंद पटेल का सराहनीय योगदान रहा।