छत्तीसगढ़जांजगीर-चांपा
श्री धर्म सेवा समिति नैला के निर्विरोध अध्यक्ष बने राजेश पालीवाल और सचिव बने पवन अग्रवाल

चौथा स्तंभ न्यूज़@जांजगीर-चांपा।
नैला स्थित श्री धर्म सेवा समिति की नई कार्यकारिणी के गठन हेतु आयोजित बैठक में राजेश पालीवाल को सर्वसम्मति से निर्विरोध अध्यक्ष और पवन अग्रवाल को सचिव चुना गया है। राजेश पालीवाल लगातार पांचवीं बार इस प्रतिष्ठित संस्था के अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी संभालेंगे। समिति के सदस्यों ने सामाजिक और धार्मिक कार्यों में उनके सक्रिय नेतृत्व और समर्पण को देखते हुए पुनः उन पर भरोसा जताया है। चुनाव के बाद नवनिर्वाचित अध्यक्ष राजेश पालीवाल और सचिव पवन अग्रवाल ने सभी सदस्यों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वे सभी को साथ लेकर समिति के जनहितकारी व सामाजिक कार्यों को और अधिक गति देने का प्रयास करेंगे। इस अवसर पर समिति के सदस्यों और नगर के गणमान्य नागरिकों ने उन्हें बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं।