खरसियाछत्तीसगढ़

पति की लंबी आयु के लिए महिलाओं ने की वट सावित्री पूजा, व्रत रखने के साथ वट वृक्ष की विधि विधान से की पूजा

खरसिया वट सावित्री त्योहार एक महत्वपूर्ण हिंदू त्योहार है और विवाहित महिलाओं के बीच इसका गहरा सांस्कृतिक और आध्यात्मिक महत्व है । इस दिन विवाहित महिलाएं अपने पति की लंबी उम्र के लिए प्रार्थना करती हैं। द्रिक पंचांग के अनुसार, वट सावित्री ज्येष्ठ अमावस्या के दौरान मनाया जाता है जो इस वर्ष शनि जयंती के दिन वट सावित्री की पूजा अर्चना की गई।श्री सिद्धेश्वर नाथ मंदिर के प्रांगण मे क्षेत्र की महिलाओं द्वारा सुबह से ही वट सावित्री की पूजा अर्चना के लिए आना जाना लगा रहा और क्षेत्र की महिलाओं ने अपने पति की लंबी आयु और स्वास्थ्य के लिए कि वट सावित्री की विधि पुर्वक पूजा कर आशिर्वाद लिया।