क्राइमछत्तीसगढ़जांजगीर-चांपा

चांपा सिवनी में लगा था जुए का फड़, चांपा पुलिस ने छापामार कार्रवाई करते हुए 12 लोगों को धरदबोचा, जुए की रकम 22 हजार 900 रुपए जब्त

जांजगीर चांपा। चांपा क्षेत्र के ग्राम सिवनी में जुआ खेलने वाले 12 जुआरियों को चांपा पुलिस ने धरदबोचा। जुआरियों के कब्जे से नगदी रकम 22 हजार 900/रूपये को जब्त किया।

चांपा पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि क्षेत्र के ग्राम सिवनी में तालाब के पास बिजली खंभा के नीचे कुछ लोग जुआ खेल रहे हैं। मामले की सूचना पर थाना प्रभारी जय प्रकाश गुप्ता के नेतृत्व में थाना चांपा टीम द्वारा रेड कार्यवाही कर 12 जुआरियों को जुआ खेलते पकड़ा गया। जुआरियों के कब्जे से कुल 22 हजार 900 रुपये तथा ताश पत्ती जब्त किया गया सभी जुआरियों को गिरफ्तार कर आरोपियों के खिलाफ छग जुआ प्रतिषेध अधिनियम 2022 की धारा 3(2) के तहत कार्यवाही की गई।

आरोपियों के नाम

1. धनाराम देवांगन पिता ओमप्रकाश देवांगन उम्र 37 वर्ष साकिन सिंधी कालोनी चांपा 

2. अशोक बरेठ पिता स्व. पुनीराम बरेठ उम्र 56 वर्ष सा0 वार्ड नं 05 टिकरीपारा कुरदा

3. राजकुमार राठौर पिता जगतराम राठौर उम्र 34 वर्ष सा. वार्ड नं 15 सिवनी 

4. राहुल राठौर पिता भुवन राठौर उम्र 19 वर्ष साकिन वार्ड नं 03 बंगला चौक सिवनी 

5. क्रांति कुमार कर्ष पिता स्व. राम कुमार उम्र 52 वर्ष सा.वार्ड नं 16 अमहापारा सिवनी

6. रामेश्वर राठौर पिता स्व. धनीराम राठौर उम्र 42 वर्ष सा. वार्ड नं 2 सिवनी 

7. कैलाश दास वैष्णव पिता स्व. हरिहरदास उम्र 40 वर्ष सा. वार्ड नं 01 तारपारा सिवनी

8. पुरूषोत्तम राठौर पिता दयाराम राठौर उम्र 46 वर्ष सा. वार्ड नं 01 सिवनी

9.  कृष्ण कुमार यादव पिता लखन लाल यादव उम्र 41 वर्ष सा. वार्ड 01 भाठापारा कुरदा

10. दीपक कुमार राठौर पिता सूरज राठौर उम्र 24 वर्ष सा. वार्ड नं 18 अमहापारा सिवनी 

11. गोलू पिता स्व. कमल सिंह उम्र 32 वर्ष सा. वार्ड नं 17 कुरदा थाना चांपा 

12. जितेन्द्र राठौर पिता रामनारायण राठौर उम्र 39 वर्ष सा. वार्ड नं 02 सिवनी