छत्तीसगढ़जांजगीर-चांपा

गौरव ग्राम सिवनी में अक्षय तृतीया के पावन पर्व पर भगवान परशुराम जन्मोत्सव की शोभायात्रा के लिए बैठक आयोजित

जांजगीर चांपा। भगवान परशुराम जयंती केवल एक पर्व नहीं, यह धर्म, न्याय, शौर्य और राष्ट्रधर्म के प्रति समर्पण का जीवंत प्रतीक है। भगवान परशुराम, भगवान विष्णु के छठे अवतार के रूप में अधर्म, अन्याय और अत्याचार के विरुद्ध खड़े हुए दिव्य योद्धा हैं। उनका जीवन हमें सत्य, साहस, तप, मर्यादा और संस्कृति की रक्षा का संदेश देता है। यह पर्व भारतीय सनातन परंपरा की चेतना को जाग्रत कर युवा पीढ़ी को अपनी जड़ों से जोड़ने का सशक्त माध्यम है।

इसी उद्देश्य को लेकर गौरव ग्राम सिवनी में अक्षय तृतीया के पावन पर्व पर भगवान परशुराम जन्मोत्सव शोभायात्रा के सफल आयोजन के लिए एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में निर्णय लिया गया कि 30 अप्रैल2025 को सायं 4 बजे भगवान परशुराम की भव्य भगवा शोभायात्रा श्री राधाकृष्ण मंदिर (गुड़ी चौक) से प्रारंभ होकर पूरे ग्राम में उत्साह, उल्लास और जयकारों के साथ भ्रमण करेगी। शोभायात्रा के समापन पर मंदिर प्रांगण में महाआरती एवं प्रसाद वितरण का आयोजन किया जाएगा।

इस आयोजन को सुव्यवस्थित एवं भव्य रूप देने हेतु आयोजित बैठक में ग्राम के अनेक गणमान्य नागरिकों की उपस्थिति रही। प्रमुख रूप से डॉ. सनत कुमार पाण्डेय, सियाराम मिश्रा, कार्तिकेश्वर पाण्डेय, उज्ज्वल पाण्डेय, अभय मिश्रा, पं. अंशुमान मिश्रा, भूपेंद्र पाण्डेय, महेंद्र पाण्डेय, ओमप्रकाश मिश्रा, सुकेश शर्मा, सुधांशु मिश्रा, लक्ष्मीनारायण पाण्डेय, चंद्रहास पाण्डेय, गोविंद पाण्डेय, गोपाल पाण्डेय, हरिराम पाण्डेय, सुरेश मिश्रा, अमित मिश्रा, व्यासनारायण मिश्रा, देवेंद्र मिश्रा, शैलेन्द्र पाण्डेय, प्रांजल शर्मा, मुकेश मिश्रा, आदर्श शर्मा, ज्ञानू शर्मा, अनुपम पाण्डेय एवं जांजगीर से पधारे मनोज पाण्डेय और विवेक विशेष रूप से उपस्थित रहे।

भगवान परशुराम जयंती समारोह समिति गौरव ग्राम सिवनी ने समस्त ग्रामवासियों से आग्रह किया है कि वे इस धार्मिक, सांस्कृतिक एवं प्रेरणादायी आयोजन में सपरिवार सहभागिता कर धर्म, संस्कृति एवं स्वाभिमान के इस उत्सव को ऐतिहासिक रूप प्रदान करें।