करंट की चपेट में आए दंपत्ती, आंधी बारिश के चलते दुकान का बोर्ड टूटा, ठीक करने के दौरान हुआ हादसा

चांपा। पिछले कुछ दिनों से खासकर शाम होते ही आंधी बारिश ने लोगों की समस्या बढ़ा दी है। आंधी बारिश के चलते लोगों को बिजली पानी की समस्या शुरू हो गई है। वहीं एक दंपत्ती करंट की चपेट आकर बुरी तरह झुलस गए। आनन फानन में उन्हें उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया।
जानकारी के अनुसार, चांपा के बरपाली चौक में स्थित आशा कलेक्शन के संचालक पति पत्नी आज सुबह अपनी छत पर टहल रहे थे। वही बीती रात आए आंधी के साथ बारिश के कारण दुकान का बोर्ड उखड़ कर लटक गया था, जिसे ठीक करने के लिए दुकान संचालक महेश भावनानी उस बोर्ड को जैसे ही छुआ तो उसमें पास में लगे खंभे से गुजरे 11 केवी तार में प्रवाहित करंट की चपेट में आ गया। उसे देख कर उसकी पत्नी सिमरन भावनानी बीच बचाव के लिए पहुंची, लेकिन वह भी करंट की चपेट में आ गई। करंट से दंपती बुरी तरह झुलस गए है, जिन्हें आस पास के लोगों की मदद से 108 के जरिए तत्काल स्थानीय शासकीय बीडीएम अस्पताल भर्ती कराया गया। प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें सिम्स बिलासपुर रेफर किया गया।