चांपा के आदर्श नगर में शिवमय माहौल, रामेश्वर महादेव मंदिर में हुआ सामूहिक जलाभिषेक

चांपा। आदर्श नगर, चांपा स्थित रामेश्वर महादेव मंदिर में 8 अगस्त को बोल बम के जयकारों के बीच भक्तों ने भगवान शिव का सामूहिक जलाभिषेक किया। सावन माह के समापन से पूर्व हुए इस आयोजन में सुबह 7 बजे से ही मंदिर प्रांगण में श्रद्धालुओं का आना-जाना लगा रहा।
भक्तों ने “हर हर महादेव” और “ओम नमः शिवाय” के गगनभेदी नारों के साथ भगवान शिव की पूजा-अर्चना की। जलाभिषेक के बाद मुख्य पुजारी अनूप तिवारी ने आरती कर वातावरण को भक्ति भाव से सराबोर कर दिया।

इस पूजा में आदर्श नगर के निवासी एवं रामेश्वर महादेव समिति के सदस्य भारत चंदेल, बाबूलाल चंद्रा, राम कुमार सिंह, बद्रिका प्रसाद राठौर, गणेश श्रीवास, रामकृष्ण राठौर, शिवनाथ राठौर, ध्रुव सिंह, दिलीप पाण्डेय, विवेक केसरवानी, मनोज सिंह, आनंद सोनी, उमेश सिंह, मनमोहन चंद्रा, कृष्ण कुमार पाण्डेय, दामन साहू, महेश चंद्रा सहित मोहल्ले वासियों की बड़ी संख्या में गरिमामय उपस्थिति रही।
आयोजन ने न केवल धार्मिक उत्साह जगाया, बल्कि समाज में एकता और सौहार्द का संदेश भी दिया।
