क्राइमछत्तीसगढ़जांजगीर-चांपा

BREAKING NEWS: पति ने पत्नी की हत्या कर खुद किया आत्महत्या का प्रयास, जांजगीर पुलिस जांच में जुटी

जांजगीर-चांपा जिला मुख्यालय जांजगीर में रविवार दोपहर एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई। थाना जांजगीर क्षेत्र के शारदा मंगलम के पीछे रहने वाले जगदीश देवांगन ने घरेलू विवाद के चलते अपनी पत्नी पर धारदार चाकू से हमला कर उसकी हत्या कर दी। घटना के बाद आरोपी पति ने खुद का नस काटकर आत्महत्या का प्रयास भी किया।

सूचना मिलते ही जांजगीर पुलिस मौके पर पहुंची। दरवाजा अंदर से बंद होने के कारण पुलिस ने उसे तोड़कर प्रवेश किया तो पति-पत्नी दोनों बेहोशी की हालत में मिले। तत्काल दोनों को जिला अस्पताल जांजगीर लाया गया, जहां डॉक्टरों ने पत्नी को मृत घोषित कर दिया। वहीं आरोपी पति का इलाज अस्पताल में जारी है।

फिलहाल पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और घटना के सभी पहलुओं पर विवेचना की जा रही है। इस वारदात से क्षेत्र में सनसनी फैल गई है।