क्राइमछत्तीसगढ़जांजगीर-चांपा
चांपा में मौत की एक और वारदात, जिले में दो दिनों में तीन मौत से इलाके में सनसनी

जांजगीर-चांपा। चांपा नगर के बैरियर चौक स्थित मुक्ति धाम के पास शनिवार को एक हृदय विदारक घटना सामने आई। यहां 40 वर्षीय दर्शन ठाकुर ने पेड़ पर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना की सूचना मिलते ही चांपा पुलिस मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर पंचनामा कार्रवाई की।
पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए बीडीएम अस्पताल भेजा। मृतक की पहचान दर्शन ठाकुर निवासी सिवनी (चांपा) के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार मृतक ने बैरियल चौक स्थित श्मशान घाट के पास ही पेड़ से लटककर यह कदम उठाया।
हालांकि आत्महत्या का कारण अब तक स्पष्ट नहीं हो पाया है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है और आसपास के लोगों से पूछताछ की जा रही है।
इस घटना से क्षेत्र में शोक की लहर है और लोग तरह-तरह की चर्चाएं कर रहे हैं।