क्राइमछत्तीसगढ़जांजगीर-चांपा
चांपा में हत्या की सनसनीखेज वारदात, पत्नी ने पति की हत्या कर थाने में की खुद सूचना

जांजगीर-चांपा। थाना चांपा क्षेत्र के अंतर्गत मंझली तालाब के पास स्थित एक घर में शनिवार देर रात एक सनसनीखेज वारदात हुई। यहां पत्नी ने अपने ही पति की हत्या कर दी। घटना को अंजाम देने के बाद महिला खुद थाने पहुंची और पुलिस को इसकी जानकारी दी।
सूचना मिलते ही चांपा पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया। मृतक की पहचान सोमराज (37 वर्ष) के रूप में हुई है, जो पेशे से ड्राइवर था।
फिलहाल पुलिस ने घर को सील कर लिया है और सभी तथ्यों की बारीकी से जांच/विवेचना की जा रही है। हत्या की वजह अभी स्पष्ट नहीं हो सकी है।
इस घटना से पूरे क्षेत्र में सनसनी फैल गई है और लोग अलग-अलग कयास लगा रहे हैं। पुलिस ने मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है तथा आरोपी महिला को हिरासत में लेकर पूछताछ जारी है।