छत्तीसगढ़जांजगीर-चांपा

पुलिस ने सड़क सुरक्षा को लेकर चलाया विशेष अभियान, यातायात नियमों का उल्लंघन करने पर हुई सख्त कार्रवाई

जांजगीर-चांपा पुलिस ने सड़क सुरक्षा को लेकर आज विशेष अभियान चलाया। यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की गई है।

एक ही दिन में, शराब पीकर वाहन चलाने वाले छह चालकों को पकड़ा गया, जिनके वाहनों को जब्त करते हुए, धारा 185 मोटर वाहन अधिनियम के तहत कार्रवाई की गई है। इसके अलावा, बिना हेलमेट, ट्रिपल सवारी, तेज गति से वाहन चलाने. वाहन चलाते समय मोबाइल फोन का उपयोग करने और मालवाहक वाहन में सवारी बैठाने वालों पर भी कार्यवाही की गई। कुल 48 वाहनों पर समन शुल्क वसूल किया गया। पुलिस अधीक्षक विजय कुमार पाण्डेय के निर्देशन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक यातायात उदयन बेहार के नेतृत्व में यह सघन चेकिंग अभियान जारी है।जांजगीर पुलिस की अपील: सुरक्षित यात्रा करें, नियमों का पालन करें, और जिम्मेदार नागरिक बनें।