छत्तीसगढ़जांजगीर-चांपा
किसानों की समस्या को लेकर आम आदमी पार्टी ने बोल हल्ला

जांजगीर चांपा। आम आदमी पार्टी ने आज कचहरी चौक जांजगीर में किसानों की विभिन्न समस्याओं को लेकर धरना प्रदर्शन किया। वहीं शहर में रैली निकालकर विभिन्न मांगों का ज्ञापन तहसीलदार को सौंपा। आम आदमी पार्टी का कहना है कि छत्तीसगढ़ में गिरदावरी में किसानों का त्रूटिवश रकबा कम कर दिया गया है तो वहीं धान बेचने के लिए किसानों का टोकन समय पर नहीं कट रहा है। इसके चलते धान खरीदी केंद्रों में किसानों की लंबी लाइन लग रही है। कुछ जगह किसानों का जितना कर्ज है, सिर्फ उतना ही धान लिया जा रहा है। इसके अलावा प्रतिदिन धान खरीदी की लिमिट तय की गई है, जिससे किसानों की परेशानी कम नहीं हो रही है। उनका कहना है कि जांजगीर चांपा जिले में धान खरीदी में कई तरह की समस्या आ रही है, जिसका निराकरण करना जरूरी है। उन्होंने इस आशय का ज्ञापन तहसीलदार को सौंपा।