छत्तीसगढ़जांजगीर-चांपा

वृक्ष हमारे जीवन का आधार स्तंभ हैः जैन


चांपा। विश्व पर्यावरण दिवस और मिशन लाईफ-मिशन लाईफ स्टाईल फॉर इन्वायरोन्मेंंट के उपलक्ष्य में 05 जून को सनराईज क्लब में सुबह 10ः30 बजे से कार्यक्रम मनाया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि संजय जैन, निदेशकए कार्यक्रम के अध्यक्ष एम.के.पारीक, यूनिट हेडए विशिष्ट अतिथि के रूप में संजय जोशी, कार्यकारी निदेशक, कामर्शियलए सुधाकर सारश्वत, विभागाध्यक्ष, पर्चेश, उदय सिंह, कारखाना प्रबंधकए एस. कुमार, विभागाध्यक्ष, इलेक्ट्रीकल इस्टुमेन्टए शिवदयाल कर्ष, अध्यक्ष, पी.आई.एल. इंटकए  अशोक वैष्णव, विभागाध्यक्ष, पर्यावरण, स्वास्थ्य एवं सुरक्षा विभाग. सूरज कुमार ध्रुर्वे, मुख्य रसायनज्ञ, क्षेत्रीय कार्यालय, पर्यावरण संरक्षण मंडल बिलासपुर के द्वारा दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम प्रारंभ किया गया।

तत्पश्चात सभी अतिथियों का स्वागत पुष्पगुच्छ से किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ संतोष थवाईत, सहायक महाप्रबंधक, पर्यावरण, स्वास्थ्य एवं सुरक्षा विभाग के द्वारा मिशन लाईफ-मिशन लाईफ स्टाईल फॉर इन्वायरोन्मेंंट की शपथ दिलायी गई तत्पश्चात विश्व पर्यावरण दिवस मनाने संबंधी एवं इस वर्ष की विश्व पर्यावरण दिवस की थीम श्वैश्विक स्तर पर प्लास्टिक प्रदूषण को समाप्त करनाश् प्लास्टिक वेस्ट मैनेजमेंट सीवेज प्रबंधन, स्क्रैप, लेड एसिड बैटरी, ई-वेस्ट, वेस्ट टायर रिसाइकलिंग, जल/वायु प्रदूषण नियंत्रण, फ्लाई ऐश मैनेजमेंट, क्लस्टर अधारित प्रदूषण नियंत्रण और श्मिशन लाईफ-लाईफ स्टाईल फॉर इन्वायरोन्मेंट से संबंधित जानकारीश् के संबंध में जानकारी देते हुए कहा कि आज बढते हुए प्रदूषण के बारे में हम सबको सोचना होगा कि किस प्रकार पर्यावरण को बचाया जा सकता है। आगे की कडी में अशोक वैष्णव, विभागाध्यक्ष, पर्यावरण, स्वास्थ्य एवं सुरक्षा विभाग ने कहा कि हमें अपने जीवन में प्लास्टिक का उपयोग नहीं करना है क्योंकि प्लास्टिक का थैला उपयोग कर हम रोड में फेक देते है तो उसे जानवर खा जाते है और जानवर को बहुत अधिक क्षति होती है, इसलिए हमें प्लास्टिक के जगह कैरी बैग का उपयोग करना चाहिए। विशिष्ट अतिथि के रूप में उदय सिंह, कारखाना प्रबंधक ने अपने उदबोधन में कहा कि जिस प्रकार भूख के लिए खाना आवश्यक है उसी प्रकार जीवन के लिए ऑक्सीजन भी आवश्यक है और ऑक्सीजन हमें पेड सेेे प्राप्त होती है, इसके लिए हमें अधिक से अधिक पेड लगाना चाहिए। आज विभिन्न प्रकार से हमारा पर्यावरण दूषित होते जा रहा है। इस विषय में आज चिंतन नहीं करेंगें तो हमारी आने वाली पीढी को विभिन्न प्रकार के समस्यों का सामना करना पडेगा। एस. कुमार, इलेक्ट्रीकल इस्टुमेन्ट ने कहा कि आज प्रदूषण एक चिंतन का विषय है हमें इस ओर ध्यान देना चाहिए। प्रदूषण को रोकने के लिये हमें स्वयं को आगे आना चाहिए एवं मिल जुलकर कार्य करना चाहिए। प्रदूषण चाहे वायु का हो या जल का इस विषय में हमें चिंतन करना है। इसलिए हम सभी को विश्व पर्यावरण दिवस में सहभागीता निभाये। सुधाकर सारश्वत, विभागाध्यक्ष, पर्चेश ने कहा कि कहा कि पेड जीवन का आधार है। इसे बचाना हमारा दायित्व है। हमें अपने जीवन में प्लास्टिक का उपयोग नहीं करना है यह हम सब की जिम्मेदारी है। आगे कहा कि जिस प्रकार बुढापे में हमारे पुत्र सहारा होते है उसी प्रकार पेड हमारे जीवन का सहारा है, इसलिए वृक्षो की कटाई न करे। वृक्ष से हमें छाया, लकडी एवं फल प्राप्त होता है।
 आगे के उदबोधन में शिवदयाल कर्ष, अध्यक्ष, पी.आई.एल. इंटक ने कहा कि वायु प्रदूषण पर रोक लगाना नितांत ही जरूरी है। क्योंकि वायु के माध्यम से ही हमारा जीवन यापन सुचारू रूप से हो रहा है वायु के माध्यम से ही हमें ऑक्सीजन प्राप्त होती है। वायु प्रदूषण को दूर करने के लिए अधिक से अधिक पौधे लगायें। संजय जोशी, कार्यकारी निदेशक, कामर्शियल ने कहा कि आज का दिन अच्छा दिन है क्योंकि आज हम  पर्यावरण को बचाने एवं देखभाल के लिए सोच रहे है। परंतु हमें इस विषय में सोचना नहीं अपितु कार्य करना है। आज इस कार्यक्रम के माध्यम से सभी व्यक्ति को शपथ ले कि हम अपने जन्म दिन के अवसर पर एक पेड जरूर लगाये और उसका देखभाल करे। कार्यक्रम के  अध्यक्ष एम. के. पारीक, यूनिट हेड ने अपने उदबोधन में कहा कि आज पूरा देश पर्यावरण दिवस मना रहा है और हर वर्ष मनाते है। क्या हमने कभी यह सोचा है कि पहले जो वृक्ष लगाये है वह जीवित है या नहीं, पेड लगाना ही पर्याप्त नहीं है, बल्कि उसकी देखभाल करना बहुत जरूरी है। हम अपने लिए नहीं बल्कि आने वाले पीढी को ध्यान में रखकर कम से कम एक पेड लगाकर उसकी देखभाल जरूर करे तभी हमारा यह कार्यक्रम सार्थक होगा। आज हमारा पेड, पौधा सुरक्षित है तभी हम सुरक्षित रह सकते है। इसी कडी में मुख्य अतिथि संजय जैन, निदेशक ने अपने उदबोधन में कहा कि आज हम पर्यावरण दिवस मना रहे है इस दिन हमें एक वृक्ष लगाना चाहिए और उसकी देखभाल करनी चाहिए, आज पेड पौधो की कटाई के कारण भीषण गर्मी के चपेट में है आज हम इसी तरह पेड पौधों की कटाई करते रहे तो आने वाले पीढी को भयंकर गर्मी की मार सहन करनी पडेगी। वृक्ष हमारे जीवन का आधार स्तंभ है उसे बचाकर रखे। तभी हमारा आज का कार्यक्रम सार्थक है। कार्यक्रम के अंतिम उदबोधन में सूरज कुमार ध्रुर्वे, मुख्य रसायनज्ञ, क्षेत्रीय कार्यालय, पर्यावरण संरक्षण मण्डल बिलासपुर ने कहा गया कि वायु प्रदूषण पर रोक लगाना नितांत ही जरूरी है। क्योंकि वायु के माध्यम से ही हमारा जीवन यापन सुचारू रूप से हो रहा है वायु के माध्यम से ही हमें ऑक्सीजन प्राप्त होती है। वायु प्रदूषण को दूर करने के लिए अधिक से अधिक पौधा लगायें।
बच्चों के लिए चित्रकला प्रतियोगिता का शुभारंभ निदेशक, कार्यक्रम के अध्यक्ष एवं समस्त अतिथियों के द्वारा किया गया जिसमें कालोनी के बच्चों एवं महिलाओं ने अधिक संख्या में भाग लिये। विश्व पर्यावरण दिवस की थीम श्वैश्विक स्तर पर प्लास्टिक प्रदूषण को समाप्त करनाश् प्लास्टिक वेस्ट मैनेजमेंट सीवेज प्रबंधन, स्क्रैप, लेड एसिड बैटरी, ई-वेस्ट, वेस्ट टायर रिसाइकलिंग, जल/वायु प्रदूषण नियंत्रण, फ्लाई ऐश मैनेजमेंट, क्लस्टर अधारित प्रदूषण नियंत्रण और श्मिशन लाईफ-लाईफ स्टाईल फॉर इन्वायरोन्मेंटश् के अवसर पर विभिन्न स्पर्धाए हुई जिसके लिए एक माह पूर्व से ही प्लॉंट परिसर में नारे लिखने का काम के साथ कर्मचारीगण और उनके परिवार के लिए स्लोगन, सुझाव, पोस्टर, भाषण प्रतियोगिता का आयोजन किया गया था जिसके अंतर्गत सभी डिवीजन के कर्मचारियों ने सक्रिय रूप से भाग लिया। सभी स्पर्धाओं में चयनित प्रतिभागियों को प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय पुरस्कार अतिथियों द्वारा प्रदान किया गया। कार्यक्रम के अंत में सभी अतिथियो, संयंत्र के अधिकारियों, कर्मचारियों एवं सूरज कुमार ध्रुर्वे, मुख्य रसायनज्ञ, क्षेत्रीय कार्यालय, पर्यावरण संरक्षण मण्डल बिलासपुर ने वृक्षारोपण का कार्य िंकया गया, जो अति सराहनीय रहा, जिसमें प्लांट परिसर मेंं नींम, पीपल, बरगद, आम, अांंॅवला, अशोक, गुलमोहर,  जामुन,  आदि विभिन्न प्रजातियों के लगभग 140 पौधों का वृक्षारोपण किया गया। कार्यक्रम का सफल संचालन संतोष थवाईत, सहायक महाप्रबंधक, पर्यावरण विभाग के द्वारा किया गया। अभार प्रदर्शन रामेश्वर पटेल के द्वारा किया गया। कार्यक्रम को सफल बनाने में पर्यावरण, स्वास्थ्य एवं सुरक्षा विभाग से राजेन्द्र मिश्रा, प्रमोद अग्रवाल, आशिष सिंह, देवेन्द्र राठौर, विवेक ए. सिंह, ब्रिजेश बहादुर पाल, भास्कर सिंह राजपूत, शुभम शाह, जयनेन्द्र कुभ्हार के साथ प्लांट के अधिकारीगण, कर्मचारीगण, पी. एण्ड ए., हार्टिकल्चर, वेलफेयर एवं कालोनी के बच्चों का योगदान सराहनीय रहा।