छत्तीसगढ़जांजगीर-चांपा

बहेराडीह में निकली भब्य कलश यात्रा, परिक्षित जन्म की कथा कल

जांजगीर चांपा। बहेराडीह ग्राम बहेराडीह स्थित दुर्गा चौंक में बुधवार 8 अक्टूबर को भब्य कलश यात्रा के साथ संगीतमय श्रीमद भागवत कथा ज्ञान यज्ञ समारोह का शुभारम्भ किया गया। कलश यात्रा निकालकर भाठापारा स्थित लक्ष्मी सागर तालाब पहुँच कर जल भरकर कथा स्थल लाया गया और कथा वाचक पंडित उत्तम मिश्रा द्वारा विधि विधान पूर्वक पूजा कर बेदी पूजन और ब्यास पूजन किया गया।

कलश यात्रा में स्थानीय गाँव के अलावा अंचल के ग्रामीण बड़ी संख्या में शामिल हुए। कल दूसरे दिन गुरुवार 9 अक्टूबर को कथा वाचक पंडित उत्तम मिश्रा के द्वारा कथा महात्यम, परिक्षित जन्म और सृष्टि वर्णन कथा सुनाई जाएगी। यज्ञ समारोह के तीसरा दिन शुक्रवार 10 अक्टूबर को सती चरित्र, ध्रुव कथा भरत कथा, चौथा दिवस शनिवार 11 अक्टूबर को प्रहलाद कथा, गजेंद्र मोक्ष, वामन अवतार, पांचवा दिवस रविवार 12 अक्टूबर को सूर्यवंश वर्णन, रामावतार, कृष्ण जन्मोत्सव, छठवा दिवस सोमवार 13 अक्टूबर को कृष्ण बाल लीला, कालिया दमन, गोवर्धन पूजा, सातवां दिवस मंगलवार 14 अक्टूबर को रास वर्णन, कंस वध रुखमणि मंगल, आठवा दिवस बुधवार 15 अक्टूबर को सुदामा चरित्र, कथा विश्राम, चढ़ोत्री, नववां दिवस गुरुवार 16 अक्टूबर को तुलसी वर्षा, गीता पाठ, हवन सहस्त्रधारा, ब्राम्हण भोज का आयोजन किया जायेगा। प्रतिदिन कथा का समय दोपहर 3 बजे से रात्रि तक होगी।

Leave a Reply