
जांजगीर चांपा। छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना के रजत जयंती वर्ष 2025 के अवसर पर आज कृषि विभाग के तत्वाधान में कार्यालय वरिष्ठ कृषि विकास अधिकारी प्रांगण विकासखण्ड बलौदा में जैविक किसान मेला एवं प्रशिक्षण सह प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। जिसमें कृषि वैज्ञानिको द्वारा जैविक खेती, फसल चक्र परिवर्तन, समन्वित खेती( कृषि सह पशु पालन, मत्स्य पालन, उद्यानिकी), दलहन तिलहन फसल उत्पादन एवं धान फसल पर कीट व्याधि से जुड़ी समसामयिक जानकारी किसानों को दी गई ।
साथ ही कृषि विभाग, पशु पालन विभाग, उद्यानिकी विभाग , रेशम विभाग द्वारा विभाग द्वारा संचालित शासकीय योजनाओं की जानकारी किसानों को प्रदान को गई। उक्त कार्यक्रम में श्रीमती उमा देवी राठौर जिला सदस्या, श्रीमती शारदा देवांगन अध्यक्षा जनपद पंचायत बलौदा, श्रीमान रमाकांत साहू सांसद प्रतिनिधि, श्रीमान चूड़ामणि राठौर जनपद सदस्य, श्रीनाम रोशन पटेल सभापति कृषि स्थाई समिति बलौदा, श्रीमती संगीता गौतम जनपद सदस्य एवं अन्य जनप्रतिनिधि गण उपस्थित रहे। साथ ही श्रीमान एल एम भगत उप संचालक कृषि, श्रीमान के डी महंत कृषि वैज्ञानिक, श्रीमान रंजीत मोदी कृषि वैज्ञानिक, श्रीमान प्रदीप सिंह कृषि वैज्ञानिक, श्रीमान आर के सोनवानी अनुविभागीय कृषि अधिकारी, श्रीमान मनीष कुमार मरकाम सहायक संचालक कृषि, श्रीमान के एल मैत्री सहायक पशु शल्य चिकित्सक श्रीमान आर बी बघेल वरिष्ठ कृषि विकास अधिकारी पामगढ़, श्रीमान एन के दिनकर , श्रीमान एस के सोनी, श्रीमान वाय के राठौर कृषि विकास अधिकारी, प्रियंका सिंह ग्रामीण उद्यान विस्तार अधिकारी, एवं ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारी गण उपस्थित रहे।
