
जांजगीर- चांपा। छत्तीसगढ राज्य निर्माण की पच्चीसवी वर्षगांठ को पुरे प्रदेश मे रजत जयंती वर्ष के रुप मे धूमधाम से मनाया जा रहा है! इस अवसर पर विभिन्न प्रकार के कार्यक्रमो का आयोजन किया जा रहा है! इसी क्रम मे जिला मुख्यालय जांजगीर के अटल चौक स्थित अटल परिसर मे दीप प्रज्वलित कर भारत रत्न और छग राज्य निर्माता पंडित अटल बिहारी वाजपेई जी का पुण्य स्मरण किया गया इस अवसर पर भारतीय जनता पार्टी प्रदेश कार्यसमिति सदस्य प्रशांत सिंह ठाकुर जिला उपाध्यक्ष पंकज अग्रवाल अभिमन्यु राठौर अनुराग तिवारी चमन शिव सिंह चंद्रकांत रात्रे सूर्यकांत सिंह सुरेंद्र यादव कालू सेन कुलदीप सिंह समर्थ सेन अवनीश तिवारी उपस्थित रहे।