छत्तीसगढ़जांजगीर-चांपा

केंद्र सरकार का बजट किसान, गरीब और विकास को समर्पित : इंजीनियर रवि पाण्डेय

जांजगीर-चांपा। केंद्र सरकार के आम बजट को किसान, गरीब और विकास को समर्पित बताते हुए भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश प्रवक्ता एवं प्रदेश बजट प्रचार समिति के सदस्य इंजीनियर रवि पाण्डेय ने इसे दूरदर्शी और सशक्तिकरण वाला बजट करार दिया है। उन्होंने कहा कि यह बजट किसानों, युवाओं, महिलाओं और मध्यम वर्ग को मजबूती देने के साथ विकसित भारत के संकल्प को सशक्त करता है।

इंजीनियर पाण्डेय ने कहा कि बजट में कृषि एवं किसान कल्याण के लिए बढ़े हुए प्रावधान, आधुनिक तकनीकों का समावेश, डिजिटल प्लेटफॉर्म के जरिए किसानों तक जानकारी पहुंचाने की पहल और उच्च-मूल्य फसलों को प्रोत्साहन देने जैसे निर्णय सरकार की किसान-हितैषी सोच को दर्शाते हैं। बहुभाषी तकनीकी समाधानों से किसान वैज्ञानिक और आधुनिक खेती की ओर तेजी से अग्रसर होंगे।

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार ने यह स्पष्ट किया है कि किसान केवल अन्नदाता नहीं, बल्कि देश की अर्थव्यवस्था की रीढ़ हैं। बजट में ग्रामीण बुनियादी ढांचे, सिंचाई, कृषि नवाचार और रोजगार सृजन पर विशेष ध्यान दिया गया है, जिससे किसानों की आय बढ़ाने की दिशा में ठोस आधार तैयार होगा।

प्रदेश प्रवक्ता ने कहा कि यह बजट तुष्टिकरण नहीं, बल्कि सशक्तिकरण का बजट है, जो आत्मनिर्भर भारत के लक्ष्य को मजबूती देगा। उन्होंने इस विकासोन्मुखी बजट के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण के प्रति आभार व्यक्त करते हुए विश्वास जताया कि यह बजट देश को तेजी से विकसित भारत की ओर ले जाएगा।

Leave a Reply