खरसियाछत्तीसगढ़

गोमती साय के हाथों सम्मानित हुईं महिलाएं, भाजपा ने किया महिला सम्मान समारोह का आयोजन

खरसिया। रविवार को भाजपा के तत्वावधान में महिला सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में रायगढ़ लोकसभा के सांसद श्रीमती गोमती साय मुख्य अतिथि के रुप में शामिल हुईं।

उपस्थित महिलाओं को संबोधित करते हुए सांसद ने कहा कि भाजपा महिलाओं को सम्मान देने में आगे रहती है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सरकार ने महिलाओं को सदन तक चाहे वह सांसद के रूप में हो या फिर देश के प्रथम नागरिक के रूप में पहुंचाया है। महिलाओं के साथ-साथ हर वर्ग को भारतीय जनता पार्टी ने सम्मान देने का कार्य किया है। वहीं भाजपा जाति धर्म से ऊपर उठ कर कार्य करती है। वहीं भाजपा कार्यालय में आयोजित पत्रकार वार्ता में सांसद शामिल हुईं। जिसमें जहां क्षेत्र के जनहित मुद्दों को लेकर चर्चाएं हुई। इस अवसर पर भारतीय जनता पार्टी के पदाधिकारी गण, कार्यकर्ता एवं सैकड़ों की संख्या में महिलाएं उपस्थित रहीं।

गोमती साय के हाथों सम्मानित हुईं महिलाएं, भाजपा ने किया महिला सम्मान समारोह का आयोजन चौथा स्तंभ || Console Corptech