छत्तीसगढ़जांजगीर-चांपाबिलासपुर

धान खरीदी केंद्र खिसोरा प्रभारी पर गड़बड़ी का आरोप, उप पंजीयक बिलासपुर ने जांजगीर उप पंजीयक से मांगा प्रतिवेदन

जांजगीर चांपा। जिले में धान खरीदी में भ्रष्टाचार थमने का नाम नहीं ले रहा है। अभी धान खरीदी केंद्र खिसोरा के प्रभारी चंद्रशेखर सिंह पर अनियमितता का आरोप लगा है। इस मामले में सहकारी संस्थाएं बिलासपुर के संयुक्त पंजीयक यूबीएस राठिया ने जांजगीर के उप पंजीयक सहकारी संस्थाएं को तीन दिनों के भीतर प्रतिवेदन भेजने का निर्देश दिया था, लेकिन जांजगीर के उप पंजीयक ने इस ओर ध्यान नहीं दिया। इस पर नाराजगी व्यक्त करते हुए सहकारी संस्थाएं बिलासपुर के संयुक्त पंजीयक यूबीएस राठिया ने फिर से पत्र लिखकर उप पंजीयक जांजगीर को खिसोरा धान खरीदी में हुई गड़बड़ी के संबंध में प्रतिवेदन भेजने का निर्देश दिया है।