छत्तीसगढ़जांजगीर-चांपाबिलासपुरराजनीतिरायपुर

भाजपा चुनाव घोषणा पत्र समिति के संयोजक सांसद विजय बघेल जांजगीर आएंगे कल, समाज के विभिन्न वर्ग के लोगों से करेंगे चर्चा

जांजगीर-चांपा। विधानसभा चुनाव के लिए लिए प्रदेश भाजपा ने घोषणा पत्र समिति का गठन किया। इस समिति के प्रदेश संयोजक व सांसद विजय बघेल 26 अगस्त को जांजगीर चांपा जिले के दौरे पर रहेंगे। वे सुबह 11 बजे अकलतरा विधानसभा क्षेत्र के भाजपा कार्यकर्ताओं एवं समाज के सभी वर्ग के लोगों से भेट करेंगे तथा घोषणा पत्र के लिए सुझाव के संबंध में सभी लोगों से चर्चा करेंगे। साथ ही कई संगठनों से अलग से मिलकर घोषणा पत्र में शामिल करने के लिए बहुमूल्य सुझाव भी लेंगे। इसके बाद दोपहर 3 बजे वे जांजगीर-चांपा विधानसभा क्षेत्र के जिला भाजपा कार्यालय जांजगीर में भाजपा कार्यकर्ताओं से चर्चा करेंगे। इसके बाद वे जांजगीर एवं चांपा शहर में समाज के विभिन्न संगठनों से भेट करेंगे व भाजपा चुनाव घोषणा पत्र में शामिल करने के लिए सुझाव मांगेंगे। वे इसी तरह 27 अगस्त को सुबह 11 बजे पामगढ़ विधानसभा क्षेत्र में जाएंगे। पामगढ़ के बाद दोपहर 3 बजे जैजैपुर विधानसभा क्षेत्र में जाकर भाजपा कार्यकर्ताओं व समाज के विभिन्न लोगों से भाजपा के चुनावी घोषणा पत्र में शामिल करने सुझाव मांगेंगे।