छत्तीसगढ़जांजगीर-चांपाबिलासपुरराजनीतिरायपुर

कांग्रेस घोषणा पत्र उप समिति की सदस्य वाणीराव व शेषराज हरबंश कल जांजगीर में महिलाओं से होंगी रुबरु, जानेंगी उनका विचार

जांजगीर चांपा। विधानसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस के लिए बनाए जा रहे घोषणा पत्र में महिलाओं पर विशेष ध्यान रखा गया है। इसी परिपेक्ष्य में कांग्रेस की घोषणा पत्र उप समिति की सदस्य बिलासपुर की पूर्व महापौर वाणी राव, छग रोजगार गारंटी परिषद के सदस्य, अनुसूचित जाति विभाग की प्रदेश अध्यक्ष श्रीमती शेषराज हरबंश आज 29 को जांजगीर प्रवास पर रहेंगी।

इस दौरान कांग्रेस की दोनो वरिष्ठ नेत्रियां महिलाओं से चर्चा कर उनकी जरुरतो को जानने के पश्चात कांग्रेस के घोषणा पत्र में शामिल करने के लिए प्रदेश कांग्रेस कमेटी घोषणा पत्र समिति को अनुशंसा करेंगी। बता दे कि कांग्रेस ने महिलाओ की अपेक्षाओं व उनकी जरुरतो को जानने के लिए घोषणा पत्र समिति में तीन वरिष्ठ महिला कांग्रेसियो की एक उप समिति बनाई है, जिसमे वाणी राव, शेषराज हरबंश, हेमा देशमुख शामिल है। घोषणा पत्र में कांग्रेस महिलाओं के लिए विशेष ध्यान रखने वाली है, जिससे महिलाओ को विशेष लाभ मिलेगा। सभी कांग्रेसजनो, व्यापारी, किसान, छात्रों व महिलाओं से अपील की गई है कि 29 को सुबह 11बजे सर्किट हाउस जांजगीर में जरूर पहुंचे।