छत्तीसगढ़क्राइम

CRIME REPORT: शिक्षिका से सामूहिक दुष्कर्म का मामला, वाटर फाल घुमाने के बहाने दिया वारदात को अंजाम

रायपुर। मंदिर हसौद में बहनों के साथ दुष्कर्म का मामला अभी थमा ही नहीं था कि इसी बीच एक मामला और सामने आ गया। छत्तीसगढ़ के जशपुर में एक शिक्षिक के साथ सामूहिक दुष्कर्म की वारदात सामने आ गई।

पुलिस को दी जानकारी में शिक्षिका ने कहा था कि, दोनों आरोपियों को पहले से जानती है और उनके बीच फोन से बातचीत भी होती थी। शिक्षिका से आरोपियों ने दनगरी वाटर फॉल घूमाने के लिए कहा था। दोस्त होने के नाते वह दोनों युवकों को वाटर फॉल घूमाने के लिए मान गई। बताया जा रहा है कि दुष्कर्म करने वाले दोनों आरोपियों पर बलरामपुर पुलिस ने अलग-अलग मामले में पहले भी कार्रवाई की है। आरोपी इम्तियाज अंसारी साल 2022 में दुष्कर्म के मामले में जेल गया था। वहीं मुख्य आरोपी सद्दाम खान पर दहेज प्रताड़ना का अपराध दर्ज किया गया है। दोनों आरोपियों पर शंकरगढ़ थाने में केस दर्ज है। लेकिन जशपुर मामले में यह दोनों अब भी पुलिस की गिरफ्त से फरार है। दोनों आरोपी बलरामपुर जिले के कुसमी के रहने वाले है।