क्राइमछत्तीसगढ़सक्ती

रायगढ़ के बाद सक्ती में बड़ी डकैती की साजिश पर पुलिस ने फेरा पानी, छह आरोपी गिरफ्तार, बड़ी मात्रा में हथियार जब्त

सक्ती। इस वक्त की बड़ी खबर सक्ती से है, जहां रायगढ़ के बाद बड़ी डकैती की योजना पर सक्ती पुलिस ने पानी फेर दिया। दरअसल, रायगढ़ डकैती के बाद पुलिस मुस्तैद है और हर बाहरी लोगों पर नजर रखी जा रही है। इसी बीच पेट्रोलिंग कर रही पुलिस को नंदेलीभाठा मैदान के पास बाहर से आए कुछ लोग संदिग्ध हालत में दिखे। पुलिस ने उसके पास से एक नक्शा भी बरामद किया, जिसके मुताबिक ये सक्ती हटरी में स्थित नत्थूलाल ज्वेलर्स में डकैती की बड़ी वारदात को अंजाम देने की योजना बना रहे थे। इनके पास से बड़ी मात्रा में हथियार भी बरामद हुआ है। ये सभी उत्तरप्रदेश के रहने वाले बताए जाते हैं। फिलहाल पुलिस ने छह आरोपियों को गिरफ्तार कर सलाखों के पीछे पहुंचा दिया है।

रायगढ़ के बाद सक्ती में बड़ी डकैती की साजिश पर पुलिस ने फेरा पानी, छह आरोपी गिरफ्तार, बड़ी मात्रा में हथियार जब्त चौथा स्तंभ || Console Corptech