छत्तीसगढ़जांजगीर-चांपाशिक्षा – रोज़गार

स्वामी आत्मानंद स्कूल चांपा में पोषक मिलेट्स आहार पर व्याख्यान आयोजित, वक्ताओं ने दी महत्वपूर्ण जानकारी

जांजगीर-चांपा। स्वामी आत्मानंद स्कूल चांपा में पोषक मिलेट्स पर व्याख्यान आयोजित किया गया, जिसके तहत प्राचार्य ने हिंदी व अंग्रेजी माध्यम के साथ छात्राओं को संबोधित करते हुए कहा कि मिलेट्स की पौष्टिकता और उसके फायदे को देखते हुए फिर से उसके महत्व लोगों तक पहुंचाने की कोशिश सरकार कर रही है। अंतरराष्ट्रीय स्तर पर वर्ष 2023 को अंतरराष्ट्रीय मिलेट्स वर्ष के रूप में मनाया जा रहा है। प्राचार्य ने कहा कि सामान्यतः मोटे अनाज वाली फसलों जैसे ज्वार, बाजरा, रागी, कोदों कुटकी को मिलेट्स क्राफ्ट कहा जाता है। इनमें पोषक तत्व अन्य अनाजों की तुलना में अपेक्षाकृत अधिक मात्रा में होते हैं।

मिलेट्स पर आयोजित व्याख्यान अवसर पर व्याख्याता श्रीमती निमिषा जेम्स ने कहा कि मिलेट्स अनाज कोदो, खुटकी और रागी को प्रोटीन व विटामिन युक्त अनाज माना गया है। इसको खाने से शुगर बीपी जैसे रोग नहीं होता है। हमारे खान-पान में मिलेट्स अनाज का महत्वपूर्ण स्थान है हमें अपने दैनिक आहार में इसे अनिवार्य रूप से शामिल किया जाना चाहिए। इस अवसर पर उपस्थित हेल्थ केयर के प्रशिक्षक मनोज बघेल ने बताया कि मोटे अनाज स्वाद और सेहत का खजाना है। इसको खाने से हम बीमार नहीं पड़ते हैं और हमेशा स्वस्थ रहते हैं। यह एक ऐसा अनाज है जिसके उत्पादन में गेहूं, चांवल के उत्पादन से कम खर्च आता है। आईटी विभाग के प्रशिक्षक सत्यम साहू ने उपस्थित शिक्षकों एवं छात्र-छात्राओं को स्मार्ट बोर्ड टीवी के माध्यम से विभिन्न प्रकार के मिलेट्स अनाजों को सचित्र प्रदर्शित किया गया और उसके फायदे भी बतायें गए। मिलेट्स अनाज के उपयोगिता पर शिक्षक उमाशंकर चतुर्वेदी, राजेश कुमार उपाध्याय, सोमनाथ पाण्डेय, गोविंद नारायण शर्मा ने रोचक एवं उपयोगी जानकारी प्रदान की, जिससे विद्यालय के सभी छात्र छात्राएं लाभांवित हुए। इस दौरान व्याख्याता भास्कर शर्मा, आरपी मरकाम, श्रीमती, सीमा राठौर, श्रीमती रीतू सिंह, श्रीमती सविता महिलांग, श्रीमती पिंकी पायल मेश्राम, सचिनदेव बर्मन, आरके तम्बोली, विजय यादव सहित सभी स्टाफ एवं छात्र-छात्रायें बड़ी संख्या में उपस्थित थे। यह जानकारी शिक्षक आरके द्विवेदी ने दी।