छत्तीसगढ़जांजगीर-चांपा

चांपा में पहली बार एक एक सिर से शुरुआत हुआ रावण दहन, देवेश शर्मा की गीत पर झूमने मजबूर हुए दर्शक, राम दरबार और महाकाली की जीवंत झांकी रहा आकर्षण का केन्द्र, देखिए वीडियो

चांपा। शहर में पहली बार दशहरा उत्सव हाईटेक तरीके से हुआ। शाम ढलते ही सुप्रसिद्ध गायक देवेश शर्मा ने ऐसा समां बांधा की दर्शक झूमने मजबूर हो गए। देवेश की गीत और महाकाली का विराट रूप लिए नृत्य ने खूब तालियां बटोरी। इस बीच राम दरबार की झांकी के साथ एक एक सिर से रावण का दहन और मनमोहक आतिशबाजी लोगों को उत्साहित कर दिया।

चांपा में दशहरा उत्सव समिति ने भालेराय मैदान में 55 फीट रावण का निर्माण कराया था। शाम 6 बजे से सुप्रसिद्ध जसगीत गायक देवेश शर्मा और इंडियन आइडल फेम शिव चौधरी ने अपनी प्रस्तुति से दर्शकों का खूब मनोरंजन किया। इस दौरान राम दरबार और महाकाली की जीवंत झांकी आकर्षण है केन्द्र रहा। डिजिटल साउंड और लाइट सिस्टम के बीच एक एक सिर से रावण का दहन शुरू हुआ। साथ ही मनमोहक आतिशबाजी ने सभी को उत्साहित कर दिया। अक्सर रावण का दहन नाभी में पटाखा जलाकर कर दिया जाता है, लेकिन यहां एक एक सिर से हुए रावण दहन के कार्यक्रम को सभी ने खूब सराहा। हजारों की भीड़ को नियंत्रित करने और ट्रैफिक व्यवस्था बहाल करने में प्रशासन की भी तगड़ी व्यवस्था रही। मैदान के चारों ओर पार्किंग की व्यवस्था थी, जिसके चलते कार्यक्रम व्यवस्था ढंग से संपादित हो गया।

देखिए वीडियो

मतदान जागरूकता का संदेश

दशहरा उत्सव के दौरान मैदान में मौजूद हजारों लोगों को स्वीप कार्यक्रम के तहसीलदार केके जायसवाल और सीएमओ प्रहलाद पाण्डेय ने बगैर कोई दबाव व प्रलोभन में आए बिना निर्भीक होकर शत प्रतिशत मतदान करने की शपथ दिलाई।