छत्तीसगढ़जांजगीर-चांपा

प्रदेश कांग्रेस संयुक्त महासचिव इंजी. रवि पाण्डेय ने छठ महापर्व की दी बधाई एवं शुभकामनाएं

जांजगीर-चांपा। छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस संयुक्त महासचिव इंजी. रवि पाण्डेय ने उत्तर भारतीय व भोजपुरी समाज सहित प्रदेशवासियों को छठ महापर्व की बधाई एवं शुभकामनाएं दी है। उन्होंने सभी लोगों की सुख, समृद्धि व खुशहाली की मंगल कामना की है।

प्रदेश कांग्रेस संयुक्त महासचिव इंजी. पाण्डेय ने अपने शुभकामना संदेश में कहा कि छठ पूजा सूर्य और छठी मइया की उपासना का पर्व है। इस पर्व में माताओं व बहनों द्वारा कठिन तपस्या कर परिवार की बेहतरी व सुख समृद्धि के लिए नदी व तालाब के किनारे सूर्य को अर्ध्य देकर मंगल कामना की जाती है। भारत के विभिन्न प्रदेशों के समान छत्तीसगढ़ में भी बड़ संख्या में लोग छठ पूजा करते हैं। इंजी. पाण्डेय ने कहा कि लोगों की धार्मिक आस्था और भावना का सम्मान करते हुए बिहार के बाद छत्तीसगढ़ में छठ पूजा के दिन सामान्य अवकाश घोषित किया गया है। उन्होंने कहा कि सूर्य जीवन में उर्जा का स्रोत और आधार है। छठ पूजा सूर्य देव के प्रति कृतज्ञता और आभार प्रकट करने का पर्व है। यह पूर्व भाईचारा, सामुदायिक सौहार्द लाने के साथ साथ लोगों को प्रकृति के करीब लाता है।