छत्तीसगढ़जांजगीर-चांपासक्ती

विधानसभा चुनाव: अविभाजित जांजगीर चांपा जिले की 6 सीटों में जानिए अब कौन आगे है और कौन पीछे

जांजगीर चांपा/सक्ती। विधानसभा चुनाव में इस बार उम्मीद से बिल्कुल हटकर परिणाम आता दिख रहा है। अविभाजित जांजगीर चांपा जिले की 6 सीटों में से 5 में कांग्रेस और एक में भाजपा को बढ़त मिलते दिख रहा है। जांजगीर चांपा जिले के अकलतरा सीट से कांग्रेस के राघवेंद्र सिंह अपने निकटतम प्रतिद्वंदी भाजपा के सौरभ सिंह से 16169 वोटों से आगे चल रहे हैं। जांजगीर चंपा सीट से भाजपा के नारायण चंदेल अपने निकटतम प्रतिद्वंदी व्यास कश्यप से 4155 वोटों से आगे हैं। पामगढ़ में कांग्रेस प्रत्याशी शेषराज हरवंश अपने निकटतम प्रतिबंध भाजपा के संतोष लहरे से 12083 वोटों से आगे हैं। सक्ती सीट से कांग्रेस के चरणदास महंत अपने निकटतम प्रतिद्वंदी भाजपा के खिलावन साहू से 7151 वोटों से आगे है। जैजैपुर में कांग्रेस के बालेश्वर साहू अपने निकटतम प्रतिद्वंदी भाजपा के कृष्णकांत चन्द्रा से 8457 वोटों से आगे हैं। चंद्रपुर सीट की बात करें तो यहां कांग्रेस प्रत्याशी रामकुमार यादव अपने निकटतम प्रतिद्वंदी भाजपा की संयोगिता सिंह जूदेव से 9511 वोटों से आगे हैं।