खरसियाछत्तीसगढ़

स्वर्णिम अक्षरों से ऐतिहासिक दिन लिखा जा रहा है, 22 जनवरी 2024 पूरा विश्व होगा राम मय, खरसिया में राम लला के स्वागत में जी जान से जुटे सियाराम सखा मंडल के युवा

0 केसरिया पगड़ी बांध युवा, बुजुर्ग, बच्चे झूमेंगे राम नाम के धुन में…

0 बड़ी संख्या में अंचल की माताएं बहने राम नाम के निशान के साथ होंगी शामिल…

खरसिया। श्रीराम जन्म भूमि में राम लला मंदिर प्राण प्रतिष्ठा 22 जनवरी 2024 को होने जा रहा है, ये दिन पूरे विश्व में दीपावली उत्सव की तरह मनाया जाने वाला है । वहीं खरसिया नगर के सभी मंदिरों में कीर्तन, सजावट, दीपक जलाए जाएंगे । सियाराम सखा मंडल जो की खरसिया नगर की एक प्रसिद्ध एवं सक्रिय सामाजिक धार्मिक संगठन है निरन्तर धार्मिक आयोजन करते आ रही है ।

सियाराम सखा मंडल द्वारा 22 जनवरी को दोपहर 3 बजे श्री राम जानकी मंदिर से भव्य शोभा निशान यात्रा निकाली जा रही है जिसमे कोलकात्ता एवं दिल्ली से राम दरबार, 15-15 फिट की झांकियां, गणेश जी, झारखंड उड़ीसा से झांकी वाले आ रहे है,वहीं धुमाल पार्टी बिलासपुर से आ रही है।
वहीं सियाराम सखा मंडल से मनोज गोयल ने बताया की दिल्ली से फटाके आतिसबाजी वालो का भी आगमन खरसिया में 22 जनवरी को होने जा रहा है, वहीं साउंड सिस्टम में राम नाम की धुन से पूरा अंचल गूंज उठेगा, कोलकात्ता से आ रहे है साफे वाले, नन्हे नन्हे बाल गोपाल बनेंगे राम,लक्ष्मण,सीता हनुमान,बग्गिया,रथ, झंडे इत्यादि से पूरे नगर को सजाया जायेगा। श्रीराम शोभा यात्रा श्रीराम जानकी मंदिर से नगर भ्रमण करते हुऐ गंज बाजार श्रीहनुमान मंदिर पहुंचेगी। तत्पश्चात वहा राम लला का जन्मोत्सव बाल अवतार बड़े धूम धाम से मनाया जाएगा साथ ही फूलों कि होली खेली जाएगी, उसके बाद महाआरती श्रीहनुमान मंदिर गंज बाजार में रखी गई है। सवामणी भोग भी लगाया जाएगा। देश विदेश सहित खरसिया अंचल में भी राम लला के स्वागत हेतु युवाओं,महिलाओं, पुरुषों,बुजुर्गो में भारी उत्साह देखते ही बन रहा है । वहीं मनोज गोयल ने सभी से अपील कि है कि अपने अपने घरों के आगे रंगोली बनाकर दीपक जलाकर, घरों को सजाकर,दीपावली सा उत्सव मनाये और राम लला का हृदय से स्वागत करे एवं ज्यादा से ज्यादा संख्या में भव्य निशान यात्रा, फूलों की होली, श्रीराम महाआरती में शामिल हो कर पुण्य के भागी व ऐतिहासिक पल के साक्षी बने।