छत्तीसगढ़जांजगीर-चांपा

विकसित भारत संकल्प यात्रा में उमा राजेन्द्र राठौर ने दी जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी, शिविर में विभिन्न योजनाओं से ग्रामीण हो रहे लाभान्वित

सुरेश कुमार यादव@-जांजगीर-चांपा। कलेक्टर आकाश छिकारा के निर्देशन में  विकसित भारत संकल्प यात्रा के तहत विभिन्न ग्राम पंचायतों में कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। जिले के ग्राम पंचायतों में विकसित भारत संकल्प यात्रा की एलईडी वैन पहुंच रही है और  ग्राम पंचायत जाटा  एवं कमरीद में जिला पंचायत सदस्य श्रीमती उमा राजेन्द्र राठौर ने  केन्द्र सरकार की महत्वाकांक्षी योजना के बारे से बताया।

उन्होंने छत्तीसगढ़ में भाजपा की सरकार बनने पर 18 लाख गरीब परिवार को पक्का मकान प्रधानमंत्री आवास योजना, लाभान्वित किया जाएगा और महिलाओं को उज्जवला योजना, के तहत ₹500 में गैस सिलेंडर प्रदान किया जाएगा और महिलाओं के लिए महतारी वंदन योजना लागू करने के लिए विधानसभा में अनुपूरक बजट में 12 सौ करोड़ रुपए की राशि स्वीकृत की गई है जिसमें महिलाओं को ₹12000 की राशि एक मुस्त दी जा सके  एवं पीएम किसान सम्मान निधि, विश्वकर्मा योजना सहित विभिन्न  योजनाओं की जानकारी श्रीमती उमा राजेन्द्र राठौर ने दी और कहा कि सरकार की जन कल्याणकारी योजनाओं से हितग्राही लाभान्वित हो रहे है। और ग्राम जाटा और कमरीद के निवासियों को 22 जनवरी को अयोध्या में होने वाले भगवान राम की प्राण प्रतिष्ठा के दिन दीप जला के उत्सव मनाने की आग्रह किया।


गुरूवार को विकसित भारत संकल्प यात्रा के तहत जनपद पंचायत बलौदा के ग्राम पंचायत जाटा एवं कमरीद में पहुंचकर विकसित भारत संकल्प यात्रा के तहत  कार्यक्रम आयोजित किए गये  तथा कार्यक्रम में लगाये गये शिविरों  में  अपने-अपने विभागों की जानकारी दी गई इस दौरान उमा राजेन्द्र राठौर के द्वारा भारत को विकसित भारत बनाने के लिए संकल्प भी  दिलाई गई। एवं जनप्रतिनिधियों के द्वारा शिविर में पात्र हितग्राहियों को योजनाओं से लाभान्वित भी किये। ग्राम पंचायत जाटा के सरपंच अनीता सपन मिरी एवं जनपद उपाध्यक्ष नम्रता नामदेव उपसरपंच चंद्रकला कसियप सचिव जमुना सिंह नेताम  पीला राम साहू राजाराम कर्स एवं बिहार समूह की महिलाएं और  एफ एल  सीआरपी स्कूल के प्राचार्य एवं शिक्षक शिक्षक गढ़ एवं ग्रामवासी भारी संख्या में उपस्थित थे। विकसित भारत संकल्प यात्रा के तहत शासकीय योजनाओं का प्रचार वाहन आज जिले के  बलौदा जनपद पंचायत की ग्राम पंचायत जाटा और कमरीद  में पहुंचा और जनप्रतिनिधियों द्वारा मा सरस्वती के तेल चित्र का पूजा अर्चन करने के पश्चात जिला पंचायत सदस्य श्रीमती उम्र राजेंद्र राठौर जनपद उपाध्यक्ष नम्रता नामदेव सरपंच बुधराम कश्यप जनपद सदस्य देव कुमार यादव जनपद अध्यक्ष प्रतिनिधि कन्हैया राठौर की पुष्प गुच्छ से स्वागत किया  गया तत्पश्चात स्कूल के बच्चों को के द्वार सुवा  नित्या की प्रस्तुति की गई अधिकारियों-कर्मचारियों ने नागरिकों को शासकीय योजनाओं की जानकारी के साथ-साथ पात्र हितग्राहियों को गैस सिलेंडर  से लाभन्वित किया जा रहा है। जिसमें ग्राम का अमृत के सचिव बैसाखू गोड़ सचिव यंत्र लाल चौहान एडियो अरुण यादव एवं महिला समूह के सदस्य एवं ग्रामवासी भारी संख्या में उपस्थित थे।