छत्तीसगढ़जांजगीर-चांपा

जिले के तीन थाना प्रभारी बदले गए एसपी विजय अग्रवाल ने जारी किया आदेश, कई लोगों का प्रभार हुआ इधर से उधर

जांजगीर चांपा। इस वक्त की बड़ी खबर जांजगीर चांपा से है, जहां 3 थाना प्रभारियों का हुआ तबादला हुआ है। एसपी विजय अग्रवाल ने जारी अपने आदेश में 2 निरीक्षक, 2 उप निरीक्षक और 1 सहायक उप निरीक्षक का पदभार बदला है। जारी आदेश के मुताबिक उप निरीक्षक सागर पाठक को शिवरीनारायण थाना का प्रभार मिला है। वहीं थाना प्रभारी मुलमुला कमल दास बनर्जी को बनाया गया है। उप निरीक्षक भुनेश्वर राठौर को राहौद चौंकी का प्रभार मिला है। निरीक्षक अशोक द्विवेदी और कमलेश सेंडे को यातायात शाखा भेज गया।