छत्तीसगढ़जांजगीर-चांपा

छग अपाक्स के जिलाध्यक्ष ने की जिला बॉडी की घोषणा, जिला कार्यकारिणी में शिक्षक, व्याख्याता, आरएचओ और छात्रावास अधीक्षक शामिल

जांजगीर-चांपा। छग अपाक्स (छग अजा अजजा, पिवर्ग, एवं अल्पसंख्यक अधिकारी कर्मचारी संगठन) के जिलाध्यक्ष रामशरण सिंगसार्वा ने संगठन के विभिन्न कार्यों का विस्तार करते हुए पदाधिकारियों की नियुक्ति की है। इसमें जिला उपाध्यक्ष की जवाबदारी तीन लोगों को दी गई है। जिसमें कमलेश साहू, वेदप्रकाश आदित्य और सूरज साहू शामिल है। इसी तरह छग अपाक्स जिला बॉडी में सचिव के पद पर अश्वनी कुमार पटेल, हरनारायण यादव और कृष्ण कुमार कश्यप को नियुक्त किया गया है। महामंत्री गिरिवर शांडिल्य, सयुक्त सचिव गिरधर निराला, कोषाध्यक्ष दुर्गेश कुमार शांडिल्य को बनाया गया है। ये सभी शिक्षक, व्याख्याता, आरएचओ और छात्रावास अधीक्षक हैं।