छत्तीसगढ़जांजगीर-चांपा

इंदिरा फेलोशिप का नवागढ़ के राछाभांठा में हुआ हस्ताक्षर अभियान कार्यक्रम का आयोजन, महिलाओं के खिलाफ हो रहे अत्याचार के खिलाफ चल रहा अभियान


जांजगीर-चांपा। इंदिरा फेलोशिप की मनोरमा पाटेकर सहित शक्ति क्लब के सदस्य महिलाओं के खिलाफ हो रहे अत्याचार के खिलाफ लगातार अभियान चलाकर विरोध प्रकट किया जा रहा है। इसी कड़ी में आज नवागढ़ के राछाभाठा में हस्ताक्षर अभियान कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें विभिन्न छात्राओं व महिलाओं ने भाग लेकर इंदिरा फेलोशिप का समर्थन किया।

नवागढ़ में आयोजित इंदिरा फेलोशिप के हस्ताक्षर अभियान कार्यक्रम में मनोरमा पाटेकर ने कहा कि महिलाओं के खिलाफ लगातार अत्याचार हो रहा है। कार्यक्रम के जरिए महिलाओं के अधिकार और हक के संबंध में अवगत कराया गया। मनोरमा पाटेकर ने महिलाओं को राजनीति के क्षेत्र में बढ़-चढ़कर भाग लेने पर जोर दिया। उन्होंने कई विषयों पर चर्चा करते हुए मणिपुर रेपकांड और कुश्ती संघ की महिलाओं पर हो रहे अत्याचार के खिलाफ आवाज उठाने के लिए महिलाओं को जागरूक किया। हस्ताक्षर अभियान कार्यक्रम में क्षेत्र की महिलाओं सहित छात्राओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया।