छत्तीसगढ़जांजगीर-चांपा

बहेराडीह के किसानों का धान खरीदी सिवनी में यथावत रखने कलेक्टर को सौपा ज्ञापन, कलेक्टर ने दिए सम्बंधित विभाग को कार्यवाही करने का निर्देश

जांजगीर चांपा। सालों से बहेराडीह गाँव के किसानों का समर्थन मूल्य पर धान की खरीदी सिवनी स्थित धान खरीदी केंद्र पर किया जा रहा था। जिसे अचानक धान खरीदी केंद्र सिवनी से बहेराडीह का नाम हटाकर धान खरीदी केंद्र कोसमंदा कर दी गईं है। जिससे बहेराडीह के किसानों को धान बिक्री में हो रहीं परेशानियों को लेकर किसान स्कूल बहेराडीह के संचालक दीनदयाल यादव ने जनदर्शन में कलेक्टर आकाश छिकारा से मुलाक़ात कर लिखित रूप में ज्ञापन सौपा है। किसानों की इस तरह की समस्या को गंभीरता से लेते हुए कलेक्टर ने सम्बंधित विभाग को उचित कार्यवाही के निर्देश दिये हैं।

स सम्बन्ध में ज्ञापन में बताया कि सालों से बहेराडीह गाँव के किसान समर्थन मूल्य पर धान की बिक्री दो किलोमीटर दूर स्थित सिवनी स्थित धान खरीदी केंद्र में किया जाता था। मगर अब सिवनी से हटाकर सात किलोमीटर दूर स्थित धान खरीदी केंद्र कोसमंदा में बहेराडीह का नाम जोड़ दिया गया। इससे बहेराडीह गाँव के किसान धान बिक्री की समस्या को लेकर भारी भारी परेशान हैं। इस समस्या से जनदर्शन में कलेक्टर को अवगत कराया गया। किसानों की समस्या को तत्काल निराकरण के लिए कलेक्टर ने सम्बंधित विभाग को आवश्यक कार्यवाही करने को निर्देशित किया। ज्ञापन सौपने वाले में समाजसेवी डॉ सुरेश कुमार देवांगन, हमर किसान उत्पादक एफपीओ के सीईओ संतोष शुक्ला और बहेराडीह के किसान विशेष रूप से उपस्थित थे।