छत्तीसगढ़जांजगीर-चांपा
बलौदा में कलश यात्रा के साथ प्रारंभ हुआ अखंड नवधा रामायण, भगवान श्री राम के जीवन चरित्र का गीत संगीत के जरिए किया जा रहा चित्रण

जांजगीर चांपा। बलौदा में अखण्ड नवधा रामायण के शुभारंभ पर भव्य कलश यात्रा निकाली गई। कलश यात्रा का शुभारंभ रामायण पंडाल से आरम्भ होकर सरकारी गुढ़ी बजरंग चौक होते हुए पुरेनहा तालाब से होकर गांव भ्रमण करते हुए गाजे-बाजे के साथ आयोजन स्थल पहुंच कर समाप्त हुई। कलश यात्रा में बड़ी संख्या में किशोरी बालिकाएं, महिलाएं और पुरुष रामायण पंडाल में एकत्र हुए थे। अखंड नवधा रामायण के शुभारंभ में आसपास से ग्रामीण नवधा रामायण का रसपान करने बड़ी संख्या में पहुंचे और रामायण गायन करते हुए अपनी भक्ति कला की प्रस्तुति दी। इस दौरान अखण्ड नवधा रामायण समिति सदस्य व ग्रामीण की उपस्थिती रहीं।