छत्तीसगढ़जांजगीर-चांपा

ब्लॉक स्तरीय स्पर्धा में बेहतर प्रदर्शन कर चांपा की भावना बनी सुपर गर्ल, जिला प्रशासन के अभिनव पहल पर ब्लॉक स्तरीय बम्हनीडीह में हुआ ब्लॉक स्तरीय सुपर गर्ल स्पर्धा

जांजगीर चांपा। बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ के अभियान तहत जिला प्रशासन के अभिनव पहल पर ब्लॉक स्तरीय बम्हनीडीह में सुपर गर्ल शीर्षक पर मिडिल स्कूल स्तर की छात्राओं का विभिन्न विधा एकल नृत्य ,एकल गायन ,एकल चित्रकला , भाषण , वाद निवाद , वाघयंत्र एवं कविता पाठ पर प्रतियोगिता का आयोजन किया गया था। जिसमें जांजगीर चाम्पा जिला के प्राय: सभी स्कूल के चयनित छात्राओं ने भाग लिया था। इस प्रतियोगिता में चांपा के रानी लक्ष्मी बाई कन्या स्कूल में अध्ययन कक्षा आठवीं की छात्रा भावना देवांगन एकल गायन में भाग लेकर बहुत मनमोहक प्रस्तुति देते हुए प्रथम स्थान प्राप्त कर सुपर गर्ल बनी। गायन में प्रथम स्थान आने पर बम्हनीडीह बीएओ एमडी दीवान की उपस्थिति में छात्रा भावना देवांगन को पुरस्कृत किया गया। ब्लाक स्तरीय प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त करने पर भावना देवांगन को जिला स्तर की प्रतियोगिता में भाग लेने का अवसर मिलेगा। इस उपलब्धि पर स्कूल के साथ-साथ माता-पिता, गुरुजन और ईस्ट मित्रों ने अपनी शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की है।