छत्तीसगढ़जांजगीर-चांपा

अक्षय तृतीया पर 26 बटुकों का होगा उपनयन संस्कार 10 को, ब्राह्मण नारी नवचेतना मंच जांजगीर की तैयारी लगभग पूरी

जांजगीर-चांपा। ब्राह्मणों के कुल जनक भगवान परशुराम जी के जन्मोत्सव 10 मई एवं अक्षय तृतीया के पावन अवसर पर ब्राह्मण नारी नवचेतना मंच जांजगीर द्वारा 26 बटुकों का उपनयन संस्कार अग्रसेन भवन नैला में आयोजित किया जाएगा। शालिनी शर्मा एवं विद्योत्तमा गौरहा ने बताया कि उपनयन की सम्पूर्ण तैयारी समिति द्वारा कर ली गयी है।

उन्होंने पंजीकृत 26 बटुकों के परिजनों से सुबह 7 बजे अग्रसेन भवन नैला पहुँचकर कार्यक्रम के सहभागी बनने का आग्रह किया है। पंजीकृत परिजन पूजन सामग्री एवं धोती, टोपी और अन्य आवश्यक सामग्री किट के माध्यम से प्राची पाण्डेय और जूही गौरहा से प्राप्त कर सकते है। कूपन प्राप्त करने के लिए नीलू शर्मा, किरण पाण्डेय और आशा दुबे से संपर्क कर सकते है। उपनयन संस्कार के आचार्य पंडित राजकुमार मिश्रा होंगे। किरण शुक्ला एवं प्रियंवदा पाण्डेय ने बताया कि परशुराम जी के जन्मोत्सव एवं उपनयन संस्कार के उपरांत भगवान परशुराम जी एवं बटुकों की भव्य शोभायात्रा दक्षिणमुखी हनुमान मंदिर, (पुलिस कंट्रोल रूम के सामने) से शाम 5 बजे प्रारंभ होकर परशुराम चौक नैला तक निकाली जाएगी। भगवान परशुराम जी की महाआरती के पश्चात नैला धर्मशाला में महाप्रसाद की व्यवस्था की गई है। पूर्णिमा शर्मा एवं अल्का शर्मा ने बताया कि उपनयन संस्कार के पश्चात बटुकों एवं उनके परिजनों के लिए अग्रसेन भवन से दक्षिणमुखी हनुमान मंदिर, कचहरी चौक तक पहुंचने की व्यवस्था बसों के माध्यम से परशुराम जन्मोत्सव समिति जांजगीर द्वारा की गई है। उपनयन संस्कार में उपस्थित सभी बटुकों एवं विप्रजनों से शोभायात्रा में शामिल होने का आग्रह ब्राह्मण नारी नवचेतना मंच के वरिष्ठ सदस्य द्वय नीलू पाण्डेय एवं बीना दुबे ने किया है। सीता पाण्डेय एवं जयंती दुबे ने बताया कि सभी मांगलिक कार्य जैसे मुंडन, नहडोरी, गुरू मंत्र इत्यादि रजिस्ट्रेशन क्रमांक के हिसाब से ही किये जाएंगे। इसलिए अपना रजिस्ट्रेशन नंबर याद रखें।  वीना शर्मा एवं नीरा शर्मा ने बटुकों के परिजनो से लाल या पीले वस्त्र धारण कर आने का आग्रह किया है। यह उपनयन संस्कार आयोजन हम सभी का है। नियमो का पालन करें और सौहार्दता बनाए रखें। जिन परिजनों ने अग्रिम रूप से कमरा बुक करवाया है, वो अनुराधा शुक्ला से संपर्क कर कमरा नंबर प्राप्त कर सकते है। पंजीकृत बटुकों के नाम शाश्वत  शुक्ला, प्रवीण  तिवारी, प्रियांश तिवारी, लक्की दुबे, अंश दुबे, श्रृजन तिवारी, अभिजीत तिवारी, अभ्युदय तिवारी, सुनील कुमार तिवारी, मनीष दुबे, रूद्रांश तिवारी, आयोग मिश्रा, दिपेश अवस्थी, अर्पित दुबे, नीरज दुबे, भास्कर पांडेय, हर्ष शर्मा, पवन गौतम,  आयुष दुबे, दिव्यांश तिवारी, संजय कुमार तिवारी, जयकृष्ण शर्मा, अयांश पांडेय, अनमोल मिश्रा, अनुराग मिश्रा, आयुष मिश्रा है। कार्यक्रम की तैयारी में ब्राह्मण नारी नवचेतना मंच की महिला वीना शर्मा, नीरा शर्मा, सीता पांडेय, जयश्री शर्मा, बीना दुबे, जयंती दुबे, नीलू पांडेय, गीता मिश्रा, आशा दुबे, निशा मिश्रा, अलका शर्मा, नीलू शर्मा, अनिता मिश्रा, किरण पांडेय, पूर्णिमा शर्मा, किरण शुक्ला, अनुराधा शुक्ला, डॉक्टर मीनाक्षी शर्मा, विद्योत्तमा गौरहा, प्राची पांडेय, प्रियंवदा पांडेय, शालिनी शर्मा, स्मृति गौरहा, नम्रता शर्मा, जूही गौरहा आयोजन की तैयारी में जुटे है ।