जांजगीर-चांपा

जियो की नेटवर्क से उपभोक्ता हो गए परेशान, पखवाड़े भर से चरमराई नेट सेवा, जियो को नहीं कोई सरोकार

@सुरेश कुमार यादव

जांजगीर चांपा।  चांपा से लगे गांव कमरीद, कोसमन्दा, हथनेवरा, सिवनी, कोटाडबरी ,जाटा, बहेराडीह, अफरीद सहित दर्जन भर गांवो में 15 दिनों से अधिक समय से जियो की नेटवर्क बड़ी खराब चल रही है। लोगो की शिकायत है कि बराबर काल भी नही लग पा रहा है। यदि लग भी जाये तो आवाज सही तरीके से आती नही है। नेट के विषय मे तो लोग ढगा महसूस कर रहे है। केवल 5g का ही स्पीड ठीक ठाक है। 4g हो या 3g हो इसमें उपभोक्ताओं को 2, 3 kb mbps दे रही है। कुछ भी सर्च करो तो मोबाइल केवल बफरिंग ही करते रहती है। जियो के उपभोक्ता अपने आप को ठगा महसूस कर रहे है। कस्टमर केअर में शिकायत के बाद भी सुधार नही किया जा रहा है। लोगो को 4g के रिचार्ज में 2g का भी स्पीड नही मिल रही है।