महाकाली संगठन की नवीन कार्यकारिणी बैठक आयोजित, कोरबा के अभिलाष पुरी गोस्वामी बने प्रदेशाध्यक्ष, जिलाध्यक्ष बनाए गए लेखराम देवांगन

जांजगीर-चांपा। बलौदा महाकाली संगठन की नवीन कार्यकारिणी की बैठक दक्षिणेश्वर महाकाली आश्रम नूतन कॉलोनी जांजगीर में आयोजित हुई। कार्यक्रम की अध्यक्षता संगठन के संस्थापक एवं संगठन प्रमुख डॉक्टर सार्थक राठौर ने की। बैठक में सर्व समिति से कोरबा के अभिलाष पुरी गोस्वामी को प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया गया। इस दौरान लेखराम देवांगन को जांजगीर चांपा जिलाध्यक्ष नियुक्त किया गया।
पूर्व प्रदेश अध्यक्ष लोकेश राठौर ने नए प्रदेश अध्यक्ष का स्वागत किया और कहा कि हम सबको मिलजुल कर सेवा कार्य को आगे बढ़ाना है। बैठक के समापन अवसर पर संगठन के संरक्षक सनत सिंह राठौर ने अपने आशीर्वचन में कहा कि महाकाली संगठन केवल सेवा कार्य है संगठन का मूल मंत्र ही है। सेवा सर्वत्र साध्यते, सेवादानम् जगत्सुखम् “ भगवान के भक्ति करने से जो आनंद और पुण्य मिलता है, वही लाभ सच्ची सेवा करने से मिलता है। उन्होंने कहा कि सच्ची सेवा वह खिलता हुआ गुलाब है, जिसकी पत्ती पत्ती में भरी हुई मिठास है। कार्यक्रम का संचालन संगठन संस्थापक डॉ सार्थक राठौर ने किया। उन्होंने बताया कि रायपुर, दुर्ग, बेमेतरा, बलौदा बाजार, मुंगेली, रायगढ़, जांजगीर, सक्ती में जिला कार्यकारिणी का टीम तैयार है। शेष जिला की शीघ्र पूरा किया जाएगा। कार्यक्रम का आभार प्रदर्शन जांजगीर-चांपा जिला के अध्यक्ष लेखराम देवांगन ने किया। इस मौके पर प्रवीण राठौर, नितेश राठौर, अनुराग शर्मा और भी सदस्यगण उपस्थित थे।
