छत्तीसगढ़जांजगीर-चांपारायगढ़।रायपुर

भालेराय मैदान के हादसे में गंभीर रूप से घायल हुआ बिलासपुर रेफर, रावण दहन के ठीक पहले हुआ भीषण हादसा, तीन घायल

जांजगीर चांपा। चांपा दशहरा उत्सव मनाते समय बड़ा हादसा हो गया। धरती से कई फीट ऊपर जाकर राम रावण संवाद करते समय अचानक लिफ्टर टूटकर गिर गया। जिसके चलते कई लोगों के बुरी तरह घायल होने की खबर है। एक व्यक्ति गंभीर चोट लगी है बताया जा रहा है उसके दोनों पैर की हड्डी टुट गई। उसे इलाज कराने बिलासपुर रेफर किए जाने की खबर है। बताया जा रहा है बेन लिफ्टर मशीन नगर पालिका की थी। कैपेसिटी ज्यादा नहीं होने के कारण इसमें तीन लोग ही सवार थे। इधर, घायल एक व्यक्ति का इलाज बीडीएम में चल रहा है। कार्यक्रम कलेक्टर, एसपी सहित गणमान्य लोगों की उपस्थिति में आयोजित है।

Leave a Reply