नगरीय निकायों में हुए भ्रष्टाचार की एक एक फ़ाइल पलटी जाएगी, गड़बड़ी में लिप्त कोई भी दल के हो नेता बख्शे नहीं जाएंगे: नारायण चंदेल

0 जिला भाजपा कार्यालय जांजगीर में जिला भाजपा ने प्रेसवार्ता कर कांग्रेस पर साधा निशाना, भाजपा द्वारा जारी घोषणा पत्र से कराया रूबरू
जांजगीर चांपा। जिला भाजपा कार्यालय में प्रेसवार्ता कर जिला भाजपा ने कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा। पूर्व विधायक नारायण चंदेल में कहा कि नगरीय निकायों में हुए भ्रष्टाचार की एक-एक फाइल पलटी जाएगी। भ्रष्टाचार में लिप्त कोई भी दल के नेता क्यों न हो उन्हें बख्शा नहीं जाएगा। पिछले 5 सालों के कार्यकाल में कांग्रेस ने भ्रष्टाचार करने की हर सीमा लांघ दी है।
छत्तीसगढ़ नगरीय निकाय चुनाव को लेकर भारतीय जनता पार्टी जिला जांजगीर चाम्पा की प्रदेश भाजपा नेतृत्व द्वारा सोमवार को जारी घोषणापत्र के विषय पर पत्रकार वार्ता हुई। उन्होंने नगरपालिका के पूर्व अध्यक्ष भगवानदास गढ़ेवाल पर आरोप लगाते हुए कहा कि उन्होंने हमारे शहर को भगवान के भरोसे छोड़ दिया था। उन्होंने अपने कार्यकाल के दौरान नगर में विकास का एक भी काम न करकर शहर को पुरे पांच साल पीछे ढकेल दिया। कांग्रेस पार्टी की सरकार और उसके नगरपालिका अध्यक्ष भगवानदास ने पालिका को भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ा दिया और अपने हर कलम के हस्ताक्षर पर अपनी अलग राशि तय कर रखी थी। जनता यदि हमे इस चुनाव मे अपना आशीर्वाद देती है तो हम वादा करते है कि हम अपने घोषणापत्र जिसको हमने अटल विश्वास पत्र के नाम से छत्तीसगढ़ की आम जनता के जनकल्याण के लिए जारी किया है उसी के अनुसार नगर को अपने नए अध्यक्ष के साथ मिलकर शहर की तस्वीर को बदलकर विकास का नया माडल प्रस्तुत करेंगे पूर्व नेता प्रतिपक्ष नारायण चंदेल ने कहा कि इस घोषणा पत्र में भारतीय जनता पार्टी ने 20 बड़े वादे किए हैं। इसमें प्रॉपर्टी टैक्स में छूट देने का वादा किया गया है। साथ ही यूपीएससी मेंस क्लियर करने पर 1 लाख रुपए मिलेंगे। श्री चंदेल ने कहा कि, भाजपा के महापौर बनते ही पहले काम यह होगा कि जिनके पास पट्टा है, जो कब्जाधारी हैं समेकित कर और बिजली बिल पटाते हैं उन्हें प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत मकान बनाने के लिए राशि दी जाएगी। पार्टी ने घोषणा पत्र को अटल विश्वास पत्र नाम दिया है। इसमें नजूल भूमि के साथ सभी पट्टा धारकों को भूमि स्वामी बनाने का भी बड़ा वादा किया गया है। नजूल भूमि के साथ सभी पट्टा धारकों को भूमि स्वामी बनाया जाएगा। पत्रकार वार्ता मे भाजपा जिलाध्यक्ष अंबेश जांगड़े पूर्व सांसद चुन्नीलाल साहु पूर्व विधायक चुन्नीलाल साहु मीडिया प्रभारी पंकज अग्रवाल सहित भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित थे