राज्यपाल ने किया नारी आज के युग की सीजन 2 का पोस्टर लांच, ईशिका लाइफ फाउंडेशन के बैनर तले अगले माह होगा भव्य आयोजन

जांजगीर-चांपा। ईशिका लाइफ फाउंडेशन एक बार फिर महिलाओं के सम्मान और सशक्तिकरण के उद्देश्य से ‘नारी आज के युग की’ सीजन 2 का भव्य आयोजन करने जा रहा है। यह कार्यक्रम अगले माह हाई स्कूल मैदान, जांजगीर में आयोजित होगा, जिसमें समाज के लिए प्रेरणादायी कार्य करने वाली महिलाओं को सम्मानित किया जाएगा। राज्यपाल रामेन डेका के जिला आगमन पर सर्किट हाउस जांजगीर में उन्हें कार्यक्रम में बतौर आमंत्रित किया गया। इस दौरान राज्यपाल ने नारी आज के युग की सीजन 2 का पोस्टर लांच किया।

कार्यक्रम में लोकप्रिय सिंगर शहनाज अख्तर और छत्तीसगढ़ के कई प्रसिद्ध कलाकार अपनी प्रस्तुतियों से कार्यक्रम की शोभा बढ़ाएंगे। इस आयोजन को लेकर प्रदेश के राज्यपाल रामेन डेका से जांजगीर-चांपा आगमन पर सर्किट हाउस जांजगीर में मुलाकात कर उन्हें आमंत्रित किया गया। इस अवसर पर राज्यपाल ने ‘नारी आज के युग की’ सीजन 2 के पोस्टर का विमोचन भी किया।
इस दौरान ईशिका लाइफ फाउंडेशन की अध्यक्ष श्रीमती पूजा शर्मा, गोपाल शर्मा, भाजपा प्रदेश महिला कार्यसमिति सदस्य संगीता पांडेय, नगरपालिका अध्यक्ष रेखा गढ़ेवाल, जिला महिला मोर्चा महामंत्री संतोषी दुबे, महिला मोर्चा की जिला कोषाध्यक्ष उमा सोनी, बीजेपी नेता नीलम सोनी, चांपा भाजपा मंडल अध्यक्ष संतोष थवाईत, श्रीमती अनुराधा शुक्ला सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।
इस कार्यक्रम के माध्यम से समाज में महिलाओं के योगदान को प्रोत्साहित किया जाएगा और उन्हें आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया जाएगा। आयोजकों ने सभी से इस कार्यक्रम में शामिल होने की अपील की है ताकि अधिक से अधिक लोग नारी शक्ति का सम्मान कर सकें।
