छत्तीसगढ़जांजगीर-चांपा

सोनियापठीन दाई मंदिर में 11 से 19 अक्टूबर तक मनोकामना ज्योति कलश प्रज्वलित होंगे

जांजगीर चांपा। शारदीय नवरात्रि पर्व के पावन अवसर पर सारागांव से करीब 3 किलोमीटर दूर सोन नदी के पावन तट पर स्थित मां सोनियापठीन दाई मंदिर में 11 से 19 अक्टूबर तक मनोकामना ज्योति कलश प्रज्वलित किए जाएंगे। नवरात्रि के दौरान दूर-दराज से श्रद्धालु माता के दरबार में पहुंचकर मनोकामना ज्योति कलश प्रज्वलित कराते हैं और माता का आशीर्वाद प्राप्त करते हैं।

मां सोनियापठीन दाई के प्रति श्रद्धालुओं में गहरी आस्था है। मान्यता है कि माता अपने दरबार में आने वाले भक्तों की मनोकामनाएं पूर्ण करती हैं। नवरात्रि पर्व के दौरान मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ती है। सोन नदी के किनारे स्थित मंदिर का प्राकृतिक वातावरण भी श्रद्धालुओं को आकर्षित करता है। यहां पहुंचकर भक्त माता के दर्शन कर आध्यात्मिक आनंद का अनुभव करते हैं।

नवरात्रि के अवसर पर मंदिर परिसर में कीर्तन, भजन एवं विभिन्न धार्मिक झांकियों का आयोजन किया जाता है। बाहर से आने वाली झांकी एवं सांस्कृतिक प्रस्तुतियों की टीमों द्वारा माता के दरबार में अपनी कला का प्रदर्शन किया जाता है। उत्कृष्ट प्रस्तुति देने वाली टीमों को ग्रामवासियों एवं मंदिर समिति की ओर से पुरस्कार तथा नगद राशि देकर सम्मानित किया जाता है।
नवरात्रि पर्व के अवसर पर समिति ने अधिक से अधिक संख्या में लोगों से दर्शन करने का अनुरोध किया है।

Leave a Reply